Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

2025 Yamaha FZ-S Fi Hybrid लॉन्च: भारत की पहली 150cc हाइब्रिड बाइक, जानिए कीमत, फीचर्स और टेक्नोलॉजी

यामाहा की हाइब्रिड बाइक: Image Credit Original Source

Technology News

यामाहा ने भारत में पहली 150cc हाइब्रिड बाइक FZ-S Fi Hybrid लॉन्च की है, जिसकी कीमत ₹1.44 लाख है. यह बाइक स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नैविगेशन, SMG और SSS जैसे एडवांस फीचर्स के साथ आती है. युवाओं को ध्यान में रखकर इसका डिजाइन और टेक्नोलॉजी तैयार की गई है.

Yamaha FZ-S Fi Hybrid 2025: भारत में हाइब्रिड कारों के बाद अब हाइब्रिड बाइक्स का दौर शुरू हो गया है. यामाहा मोटर इंडिया ने देश की पहली 150cc हाइब्रिड मोटरसाइकिल Yamaha FZ-S Fi Hybrid (2025) को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है.

यह बाइक ना सिर्फ शानदार माइलेज देने का दावा करती है, बल्कि अपने हाई-टेक फीचर्स और स्मार्ट कनेक्टिविटी के चलते युवा राइडर्स के लिए एक परफेक्ट चॉइस बनकर उभरी है. कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम दिल्ली कीमत ₹1,44,800 रखी है.

स्पोर्टी डिजाइन के साथ दमदार स्टाइलिंग

नई Yamaha FZ-S Fi Hybrid को एक नए और आक्रामक लुक के साथ बाजार में उतारा गया है. इसका टैंक कवर अब शार्प एज डिज़ाइन में है जो बाइक को स्पोर्टी फील देता है. FZ सीरीज़ की पहचान को बरकरार रखते हुए, बाइक को मॉडर्न और एयरोडायनामिक बनाया गया है.

इस बार फ्रंट इंडिकेटर्स को एयर इनटेक एरिया में इंटीग्रेट किया गया है जिससे इसका स्टाइल और अधिक प्रीमियम लगता है. बाइक दो आकर्षक रंगों — रेसिंग ब्लू और सियान मेटैलिक ग्रे — में उपलब्ध है.

हाईटेक TFT डिस्प्ले और Y-Connect स्मार्टफोन कनेक्टिविटी

इस हाइब्रिड बाइक में 4.2-इंच का फुल-कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो Y-Connect ऐप के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाता है. इसमें गूगल मैप्स इंटीग्रेशन के साथ टर्न-बाय-टर्न नैविगेशन भी शामिल है जो राइडर को रास्ता, चौराहे और सड़कों के नाम तक बता सकता है.

इसके अलावा डिस्प्ले में कॉल अलर्ट, मैसेज नोटिफिकेशन और बाइक हेल्थ रिपोर्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं. यामाहा ने खास ध्यान दिया है कि स्विच गियर को ग्लव्स पहनकर भी आसानी से ऑपरेट किया जा सके.

नया SMG और SSS सिस्टम से बेहतर परफॉर्मेंस और माइलेज

Yamaha FZ-S Fi Hybrid में 149cc का एयर-कूल्ड ब्लू कोर इंजन दिया गया है जो अब लेटेस्ट OBD-2B नॉर्म्स के अनुसार है. इस इंजन को सपोर्ट करता है स्मार्ट मोटर जेनरेटर (SMG) जो बाइक को बेहद स्मूद तरीके से बिना किसी आवाज के स्टार्ट करता है.

इसके अलावा इसमें स्टॉप एंड स्टार्ट सिस्टम (SSS) भी है, जो ट्रैफिक लाइट या जाम में बाइक रुकने पर इंजन को खुद बंद कर देता है और क्लच दबाते ही फिर से चालू कर देता है. इससे न सिर्फ माइलेज बेहतर होता है बल्कि ईंधन की भी बचत होती है.

आरामदायक राइडिंग अनुभव के लिए नया हैंडलबार और फ्यूल कैप

लॉन्ग राइड को ध्यान में रखते हुए बाइक के हैंडलबार को अधिक आरामदायक बनाया गया है. स्विचेस की प्लेसमेंट भी नई है ताकि राइडर ग्लव्स पहनकर भी उन्हें सहजता से चला सके. फ्यूल टैंक पर अब एयरक्राफ्ट-स्टाइल फ्यूल कैप दिया गया है, जो टंकी भरते समय फ्यूल कैप को बाइक से अलग नहीं करता, इससे टैंक भरना और भी सुविधाजनक हो गया है.

लॉन्च पर यामाहा चेयरमैन का बड़ा बयान

लॉन्च के मौके पर यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप के चेयरमैन इतारू ओटानी ने कहा, कि "भारत में यामाहा के सफर में FZ ब्रैंड की भूमिका हमेशा खास रही है. हर जेनरेशन के साथ यह और मजबूत हुआ है. अब हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ हम परफॉर्मेंस के साथ-साथ एडवांस्ड और राइडर-सेंट्रिक इनोवेशन की दिशा में एक कदम आगे बढ़ा रहे हैं. FZ-S Fi Hybrid हमारे कमिटमेंट को दर्शाता है कि हम भारत में मोटरसाइकलिंग को भविष्य के साथ जोड़ना चाहते हैं"

02 May 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Related Posts

Latest News

UPPSC PCS Result 2024: नेहा पांचाल ने किया टॉप, बेटियों का दबदबा, 932 अभ्यर्थी सफल UPPSC PCS Result 2024: नेहा पांचाल ने किया टॉप, बेटियों का दबदबा, 932 अभ्यर्थी सफल
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. नेहा पांचाल ने टॉप किया,...
Pan Card New Rules: 1 अप्रैल से इन लोगों का बंद हो जाएगा पैन कार्ड, जल्द करें ये काम
UP Weather Update: यूपी में मौसम ने ली करवट, फतेहपुर समेत 50 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 28 मार्च 2026: इन 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, कर्क और मीन राशि वालों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण
LPG Crisis In India: गैस किल्लत की आहट ! योगी सरकार बांटेगी लकड़ी, एक माह में इतनी मिलेगी, जानिए क्या है तैयारी
कौशांबी में दर्दनाक हादसा: मुंडन संस्कार से लौट रहे फतेहपुर के परिवार की पिकअप ट्रेलर से भिड़ी, 8 की मौत, 20 घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में बाबू कांड ने पकड़ा तूल ! पत्नी ने DIOS और पूर्व BJP जिलाध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर, डीएम ने बैठाई जांच

Follow Us