Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Vande Bharat New Train : देश को आज मिली आठवीं वंदे भारत ट्रेन की सौगात पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

Vande Bharat New Train

Vande bharat new train देश को आज आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली है, दो राज्यों के बीच यह नई ट्रेन चलेगी, पीएम मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया.

Vande Bharat New Train : अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक औऱ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देश को मिली है. 15 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर इस नई ट्रेन का शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया.यह देश की आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी.

जानकारी के अनुसार देश की आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन तेलंगाना के सिकंदराबाद से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टन के बीच चलेगी.जो करीब 700 किमी की दूरी 8 घंटे में तय करेगी. दोनों तरफ की यात्रा में यह राजमुंदरी, विजयवाड़ा और वारंगल में रुकेगी.बता दें कि यह  दक्षिण भारत की दूसरी और देश की आठवीं वंदेभारत ट्रेन है.दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन मैसूरू से चेन्नई के बीच चल रही है.

इंडियन रेलवे के अनुसार इस नई ट्रेन का परिचालन 16 जनवरी से शुरू होगा, हालांकि बुकिंग शनिवार से ही शुरू हो चुकी है.दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) के अनुसार विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर चलेगी और दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर सिकंदराबाद पहुंचेगी. वहीं, सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम ट्रेन सिकंदराबाद से दोपहर 3 बजे चलकर रात 11 बजकर 30 मिनट पर विशाखापत्तनम पहुंचेगी.

इस ट्रेन के किराए की बात करें, तो केवल कंफर्म टिकट के साथ ही आप इस ट्रेन में सफऱ कर सकेंगे.वंदे भारत ट्रेन में एसी चेयर कार का किराया विशाखापत्तन से सिंकदराबाद के लिए 1725 रुपये है. जबकि विशाखापट्टनम से राजमंदुरी का किराया 625 रुपये और विजयवाड़ा का किराया 960 रुपये है. इसके अलावा खम्मम का किराया 1115 रुपये और वारंगल का किराया 1310 रुपये है.

Read More: BSNL Satellite Phone Price: बीएसएनएल का सैटेलाइट फोन बना चर्चा में, बिना टावर करेगा काम ! लाखों में है कीमत

उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली और वाराणसी के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 15 फरवरी, 2019 को हरी झंडी दिखाई गई थी.दूसरी वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से कटड़ा के लिए चलती है.वहीं, तीसरी ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलाई गई है.चौथी वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली और अम्ब अन्दौरा के बीच चलती है.पांचवीं ट्रेन को 11 नवंबर, 2022 को हरी झंडी दिखाई गई। यह मैसूर और चेन्नई के बीच चलती है.छठी वंदे भारत एक्सप्रेस नागपुर से बिलासपुर के बीच चलती है.वहीं सातवीं वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलती है.

15 Jan 2023 By Shubham Mishra

Tags:

Latest News

NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार
NEET समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक विवाद के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है. सरकार...
Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल
Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन
Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई
मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी
Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल

Follow Us