Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Team India New Sponser : Byju's की छुट्टी, अब टीम इंडिया की जर्सी पर Dream11 का सजेगा लोगो

Team India New Sponser : Byju's की छुट्टी, अब टीम इंडिया की जर्सी पर Dream11 का सजेगा लोगो
टीम इंडिया को मिला नया लीड स्पॉन्सर

अब टीम इंडिया की जर्सी पर Byju's का लोगो नहीं दिखाई देगा.12 जुलाई से शुरू होने वाले वेस्टइंडीज दौरे से अब टीम इंडिया इस नए स्पॉन्सर के साथ उतरेगी. Dream11 के लोगो वाली जर्सी में भारतीय टीम दिखाई देगी. बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि इसके लिए तीन साल की डील भी की है.


हाईलाइट्स

  • वेस्टइंडीज दौरे से टीम इंडिया की जर्सी पर होगा नया स्पॉन्सर
  • अब टीम इंडिया की जर्सी पर ड्रीम 11 का लोगो देगा दिखाई
  • बीसीसीआई ने दी जानकारी, बीसीसीआई ने कम्पनी से करी 3 साल की डील

Team India New Sponsor Dream 11 : टीम इंडिया के लीड स्पॉन्सर को लेकर कई बड़े-बड़े ब्रांड और कंपनियां आती रहती हैं. अभी तक टीम इंडिया की जर्सी पर बाय जूस कंपनी का हाथ था. जिसकी अब छुट्टी हो गई है इस वक्त एक न्यू स्पॉन्सर जो क्रिकेट में धमाल मचा कर रखा हुआ है. अक्सर मैच के दौरान खिलाड़ी भी इस कंपनी का विज्ञापन कर इसकी पब्लिसिटी की. जिसका नतीजा यह रहा कि अब भारतीय टीम की जर्सी पर यह नया स्पॉन्सर दिखाई देगा तो चलिए आपको बताते हैं यह नया स्पॉन्सर कौन सा है..

कम्पनी से 3 साल की डील

भारतीय टीम का जुलाई से काफी टाइट शेड्यूल होने जा रहा है. वेस्टइंडीज दौरे, आयरलैंड दौरा उसके बाद एशिया कप ,ऑस्ट्रेलिया से मैच और अक्टूबर से क्रिकेट का महाकुंभ वनडे वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है. इन मैचों से पहले भारतीय टीम के पास न्यू स्पॉन्सर के लिए कई कंपनियों ने हामी भरी थी लेकिन इस वक्त जो कंपनी सबसे ज्यादा चर्चा में है वह dream11 अब वेस्टइंडीज दौरे से भारतीय टीम की जर्सी पर dream11 का लोगो सजेगा. इसके लिए बीसीसीआई ने कंपनी से 3 साल की डील की है.

Byjus की छुट्टी

पहले जर्सी पर byjus का साथ था अब byjus की छुट्टी के बाद भारतीय टीम की जर्सी एक नए कलेवर में dream11 के लोगो के साथ दिखाई देगी.इसकी शुरुआत वेस्टइंडीज दौरे से होगी.dream11 के बीसीसीआई के साथ जुड़ने के बाद बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने dream11 को बधाई दी है. साथ ही उन्होंने कहा है कि dream11 और बीसीसीआई की पार्टनरशिप ऐसे ही आगे रफ्तार पकड़ेगी.

राष्ट्रीय टीम का लीड स्पॉन्सर बनने पर खुशी

Dream11 के सह संस्थापक और सीईओ हर्ष जैन ने कहा कि बीसीसीआई से मिलकर हम बहुत रोमांचित हैं. आगे हम बीसीसीआई के साथ मिलकर इस पार्टनरशिप को आगे तक ले जाएंगे .राष्ट्रीय टीम का स्पॉन्सर बनना बड़े ही गर्व की बात है . उन्होंने कहा कि एक अरब से ज्यादा फैंस ने dream11 को जो प्यार दिया है वह हमारे लिए सौभाग्य की बात है. .

Related Posts

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us