Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ajinkya Rahane : उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, मेरे अंदर अभी बाकी है काफी क्रिकेट

Ajinkya Rahane : उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, मेरे अंदर अभी बाकी है काफी क्रिकेट
वेस्टइंडीज के साथ पहले टेस्ट मैच के लिए तैयार अजिंक्य रहाणे

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से डोमिनिका में शुरू होने जा रहा है.रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया आत्मविश्वास से भरी हुई है.उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने साफ तौर पर अपने इरादे स्पष्ट करते हुए कहा कि अभी मेरे अंदर काफी क्रिकेट बाकी है,हमारे कप्तान हमें जहां पर खेलने को कहेंगे वहीं खेलेंगे .हमेशा टीम के लिए अच्छा खेलना मेरी प्राथमिकता रही है.


हाईलाइट्स

  • टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा मेरे अंदर काफी क्रिकेट बाकी
  • टीम इंडिया के रन बनाना मेरी हमेशा रही प्राथमिकता, आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन की बदौलत मिली टीम में जग
  • वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार से शुरू होगा पहला टेस्ट

Rahane the vice captain of the Indian team : आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन की बदौलत बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की टीम इंडिया में वापसी हुई है.और उन्होंने अपना बेहतर प्रदर्शन वर्ल्ड टेस्ट चैम्पिनशिप फाइनल में भी बरकरार रखा था.हालांकि भारत फाइनल हार गया था.लेकिन रहाणे ने चयनकर्ताओं को जरूर सोचने पर मजबूर कर दिया.और अब वेस्टइंडीज में बतौर उपकप्तान के रूप में वे टीम के साथ जुड़े हैं.पत्रकारों से रहाणे ने क्या कहा आप भी जानिए..

टीम इंडिया के उपकप्तान रहाणे जिम्मेदारी के लिए तैयार

टीम इंडिया के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की अंतर्राष्ट्रीय टीम में वापसी हो चुकी है.दरअसल आईपीएल में उनके खेल ने चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया.रहाणे वैसे भी काफी अनुभवी बल्लेबाज के साथ अपना खेल भी बड़े ही नेचुरल तरह से खेलते हैं,वेस्टइंडीज दौरे में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए रहाणे तैयार है. बुधवार से शुरू होने जा रहे पहले टेस्ट मैच से पहले अजिंक्य रहाणे ने पत्रकारों से कहा कि मेरे अंदर अभी काफी क्रिकेट बाकी है.

35 वर्षीय रहाणे ने कहा कि मैं अभी केवल अपने खेल पर ध्यान दे रहा हूँ.और मेरी प्राथमिकता है कि टीम के लिए बेहतर रन बनाऊं. भविष्य के बारे में सवाल पर कहा कि इस विषय पर ज्यादा नहीं सोचता हूँ.बस अपने खेल को एन्जॉय कर रहा हूँ.

आईपीएल से ध्यान खींचा, यशस्वी बेहतर खिलाड़ी हैं

Read More: India Vs Nz T20 News: रायपुर में ईशान किशन की आंधी-कप्तान सूर्य भी चमके, 7 विकेट से जीता भारत

आईपीएल में परफार्मेंस पर रहाणे ने कहा कि सीएसके से खेलकर बहुत कुछ सीखने को मिला. टीम ने जैसा खेलने को कहा वैसा खेला. रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलना शानदार है वह टीम में सभी खिलाड़ियों का ध्यान रखते हैं.मुझे वह जो भूमिका देंगे उसे पूरा करुंगा.नए खिलाड़ी यशस्वी जयसवाल पर रहाणे ने कहा कि वह एक बेहतर प्लेयर है, आईपीएल और मुंबई से खेलते हुए उन्होंने सभी को प्रभावित किया है.मैं यही कहना चाहूंगा कि वे मैदान पर जाकर अपना नेचुरल गेम खेले आगे के बारे में ज्यादा न सोचें.

Read More: India Won T20 World Cup: फाइनल में शेर बनी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार बना वर्ल्ड चैंपियन

वेस्टइंडीज को हल्के में लेना भूल

Read More: T20 World Cup 2026 Final: इंडिया-न्यूजीलैंड मैच के लिए यूपी में नहीं कटेगी बिजली, मंदिरों में रुद्राभिषेक और यज्ञ से गूंजा माहौल

अजिंक्य रहाणे ने कहा कि हम वेस्टइंडीज के लिए तैयार हैं यहां बेहतर खेल होगा, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हम वेस्टइंडीज को हल्के में लेने की भूल नहीं करेंगे.रहाणे ने पहला टेस्ट 2013 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेला. अबतक 83 टेस्ट में 5066 रन बना चुके हैं.जिसमें 12 शतक और 26 अर्द्धशतक शामिल हैं.एक बार फिर उनसे बड़ी उम्मीद रहेगी.

Latest News

UP News: ओवरलोडिंग पर आईजी की सख्ती, फतेहपुर-बांदा की 18 चर्चित फर्में रडार पर, सूची में पूर्व विधायक भी शामिल UP News: ओवरलोडिंग पर आईजी की सख्ती, फतेहपुर-बांदा की 18 चर्चित फर्में रडार पर, सूची में पूर्व विधायक भी शामिल
फतेहपुर और बांदा में मौरंग-गिट्टी की ओवरलोडिंग को लेकर आईजी ने सख्त रुख अपनाया है. 18 चर्चित फर्मों के ट्रक...
खाड़ी संकट से कांपा मोरबी का टाइल हब: गैस आपूर्ति रुकी, 100 से ज्यादा फैक्ट्रियां बंद, 4 लाख नौकरियों पर खतरा
UPPCL News: यूपी में स्मार्ट मीटर के नाम पर 127 करोड़ की वसूली ! अब पैसे लौटाएगा बिजली विभाग
आज का राशिफल 09 मार्च 2026: दर्पण देख कर करें यात्रा बनेंगे बिगड़े काम, जानिए सभी राशियों का दैनिक भाग्यफल
Sheetala Ashtami Kab Hai 2026: क्यों नहीं जलता चूल्हा और क्यों खाया जाता है बासी भोजन? जानिए शीतला अष्टमी की तिथि मुहूर्त
India Won T20 World Cup: फाइनल में शेर बनी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार बना वर्ल्ड चैंपियन
सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव: मिडल ईस्ट तनाव का कितना असर ! क्या फिर बढ़ेंगे गोल्ड-सिल्वर के दाम?

Follow Us