Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ravindra Jadeja Family Dispute: क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा और उनके पिता के बीच दरार ! पिता ने बेटे और बहू पर लगाये आरोप, जडेजा ने कहा कहना बहुत कुछ है पर छोड़िए

Ravindra Jadeja Family Dispute: क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा और उनके पिता के बीच दरार ! पिता ने बेटे और बहू पर लगाये आरोप, जडेजा ने कहा कहना बहुत कुछ है पर छोड़िए
रविन्द्र जडेजा फैमिली विवाद, Image Credit Original Source

रविंद्र जडेजा न्यूज़ इन हिंदी

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर और मस्त मौला रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और उनके पिता (His Father) के बीच घरेलू आपसी विवाद (Family Dispute) चल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पिता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पिता को बेटे से जुदा करने में उनकी बहू का हाथ है. उधर जडेजा ने पिता के सभी आरोपों (Allegations) को बकवास बताया और उन्होंने पत्नी का सपोर्ट किया.

रविन्द्र जडेजा और उनके पिता के बीच अनबन

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर (Alrounder) सर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) वर्तमान में घायल होने की वजह से इंग्लैंड और भारत के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच को लेकर उनका खेलना अभी तय नहीं लग रहा है. ऐसे में उनसे जुड़ी एक खबर भी सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है खबर के मुताबिक उनके पिता अनिरुद्ध जडेजा और उनके बीच कुछ अनबन चल रही है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था पिता का इंटरव्यू

बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर रविंद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा (Anirudh Singh Jadeja) का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें साफ तौर पर बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं कि अब मेरे बेटे रविंद्र जडेजा से मेरा कोई भी संबंध नहीं है क्योंकि शादी के बाद से वह काफी बदल गया है 'मैंने उसे क्रिकेटर बनाकर बहुत बड़ी गलती की है' उनका यह भी कहना है कि पिछले 5 सालों से उनके अपने बेटे से कोई मुलाकात भी नहीं हुई है इसके पीछे कोई और नहीं उनकी बहू रीवाबा है.

पिता ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप

रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के पिता अनिरुद्ध जडेजा के मुताबिक उनकी बहू और उसके मायके वाले रविंद्र की कमाई और संपत्ति पर ऐश कर रहे हैं जबकि हम लोग आज भी अपने पुराने फ्लैट में ही रहते हैं. जहां जड्डू की ट्राफियां मौजूद हैं. वही गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा और बहन नयनाबा के बीच खुलकर राजनीतिक बयानबाजी हुई थी लेकिन पिता के द्वारा खुलकर कही गयी इस बात से सारी बातें घर के बाहर आ गयी.

jadega_called_fathers_allegations_nonsense
क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा, Image Credit Original Source
रविन्द्र जडेजा ने ट्वीट करते हुए क्या कहा

हालांकि जब यह खबर सोशल मीडिया पर फैली तो जडेजा ने ट्वीट करते हुए गुजराती में लिखा कि यह स्क्रिप्टेड साक्षात्कार है उन्होंने लोगों से अपील की है की इन सब बातों को नजरअंदाज करिए, उनके और पिता के बीच जो भी आपसी विवाद की बातें फैल रही है वह पूरी तरह से बेबुनियाद है इस तरह की बातें मेरी और पत्नी की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से फैलाई जा रही है जिसका मैं खुलकर विरोध करता हूं अभी वह समय नहीं है कि मैं अपनी बातों को बता सकूं, लेकिन समय आने पर मैं खुद सामने आकर अपनी बातों को सबके सामने रखूंगा.

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us