Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Paris Olympics 2024 In Hindi: पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने रच दिया इतिहास ! दो मेडल जीतने वाली पहली इंडियन

Paris Olympics 2024 In Hindi: पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने रच दिया इतिहास ! दो मेडल जीतने वाली पहली इंडियन
Paris Olympic 2024: मनु भाकर बाएं और सबरजोत सिंह दाएं :Image Credit Original Source

Paris Olympic 2024 Manu Bhaker

Paris Olympics 2024 Shooting: मनु भाकर (Manu Bhaker) ने पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं. इतिहास रचते हुए मनु ने भारत को गौरवान्वित किया है. ओलंपिक में 10 मीटर मिक्स्ड टीम इवेंट में सरबजोत सिंह (Sarabjot Singh) के साथ मिलकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. इसके पहले मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भी मेडल जीता था.

Paris Olympic 2024 In Hindi: भारत की मनु भाकर (Manu Bhaker) ने पेरिस ओलंपिक में जौहर दिखाते हुए दो मेडल जीतकर भारत का नाम इतिहास में दर्ज करा दिया है. पेरिस ओलंपिक (Paris Olympic) में 10 मीटर मिक्स्ड टीम इवेंट में सरबजोत सिंह (Sarabjot Singh) के साथ मिलकर ब्रॉन्ज मेडल जीता लिया है.

मनु के लिए ओलंपिक में ये दूसरा मेडल है. ओलंपिक के इतिहास में वो पहली भारतीय बन गई हैं जिन्होंने एक ही ओलंपिक में 2 मेडल जीते हैं. आपको बतादें कि इसके पहले मनु ने रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

SarabJot Singh और Manu Bhaker की जोड़ी ने पेरिस ओलंपिक में धमाल मचा दिया. अभी तक भारत को जो मेडल मिले हैं वो दोनों सूटिंग में प्राप्त हुए हैं.

भारत ने दक्षिण कोरिया को हराकर ब्रॉन्ज किया अपने नाम 

Paris Olympic में मंगलवार को मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी मैदान में उतरी 10 मीटर मिक्स्ड टीम इवेंट में उनका मुकाबला दक्षिण कोरिया की ली वोन्हो और ओह ये से हुआ. इस इवेंट में दक्षिण कोरिया की जोड़ी को मनु और सबरजोत ने 16-10 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया.

भारतीय खिलाड़ियों की जीत से सभी ओर खुशी की लहर दौड़ गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सहित तमाम लोगों ने इसके लिए दोनों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं.

 

Manu Bhaker की जीत ने सुशील कुमार और पीवी सिंधु को कर दिया पीछे

भारत की मनु भाकर ने एक ही ओलंपिक में दो मेडल अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया. बताया जा रहा है कि इससे पहले ओलंपिक इतिहास में सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ी ही ऐसे हुए हैं जिन्होंने इंडिविजुअल इवेंट में दो मेडल जीते हैं जिनमें सुशील कुमार (Sunil Kumar) और पीवी सिंधु (PV Sindhu) शामिल हैं जानकारी के मुताबिक सुशील कुमार ने कुस्ती में 2008 और 2012 में मेडल अपने नाम किए वहीं पीवी सिंधु ने 2016 और 2020 के ओलंपिक में मेडल जीते. लेकिन मनु भाकर ने एक ही ओलंपिक में दो मेडल अपने नाम कर लिए.

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us