Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

India Vs Srilanka: भारत के सूरमाओं ने लंका पर की फतेह ! Kanpur के छोरे Kuldeep का फिर कमाल, भारत पहुंचा Asia Cup 2023 के फाइनल में

India Vs Srilanka: भारत के सूरमाओं ने लंका पर की फतेह ! Kanpur के छोरे Kuldeep का फिर कमाल, भारत पहुंचा Asia Cup 2023 के फाइनल में
भारत ने श्रीलंका को एशिया कप 2023 में हराया : फोटो कुलदीप यादव साभार गूगल

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए सुपर 4 मुकाबले के लो स्कोरिंग मैच में भारत ने श्रीलंका को 41 रन से हरा दिया. पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद थे. हालांकि भारतीय बल्लेबाजी आज उच्च स्तर की नहीं दिखाई दी. श्रीलंका के स्पिन गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को ज्यादा देर टिकने नहीं दिया. भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन खासतौर पर कुलदीप यादव की बेहतरीन गेंदबाज़ी की बदौलत श्रीलंका की पूरी टीम 172 पर आउट हो गयी.इस जीत के साथ भारत फाइनल में पहुंचा.


हाईलाइट्स

  • भारत की श्रीलंका पर शानदार जीत, लो स्कोरिंग मैच में 41 रन से हराया
  • कुलदीप यादव ने झटके 4 विकेट, भारत एशिया कप के फाइनल में
  • भारतीय टीम की बल्लेबाजी आज हुई थी फ्लॉप, गेंदबाजों ने जीता दिल

Kuldeep's magic again India in the final : पाकिस्तान से मिली शानदार जीत के बाद भारत के हौसले बुलंद थे. अगले ही दिन इसी ग्राउंड पर भारत का मैच श्रीलंका से था. जहां भारत ने अपनी जीत को यहां भी बरकरार रखा. हालांकि कल की अपेक्षा भारतीय बल्लेबाज श्रीलंका की गेंदबाजी अटैक के सामने ज्यादा खुलकर नहीं खेल सके. उधर भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की. जिसका नतीजा यह रहा कि भारत ने आखिरकार फाइनल में जगह बनाई.

लो स्कोरिंग मैच में भारत ने श्रीलंका को हराया

कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए सुपर4 मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 41 रनों से हराकर एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई. एक बार फिर मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले कुलदीप यादव का जादू फिर सिर चढ़कर बोला.  अपनी फिरकी पर उन्होंने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को खूब नचाया. हालांकि आज भारतीय बल्लेबाजों ने थोड़ा निराश जरूर किया लेकिन भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया को शानदार जीत मिली.

टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर आज पहले बल्लेबाजी चुनी. भारतीय टीम के दोनों ही ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने सकारात्मक शुरुआत की हालांकि गिल आज उस लय में नहीं दिखाई पड़े.  लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने ग्राउंड के चारों ओर शॉट लगाए और दोनों ने पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की. जब टीम का स्कोर आगे बढ़ रहा था तभी श्रीलंकाई कप्तान ने बोलिंग युवा स्पिनर वेल्लालगे को थमाई और उन्होंने कप्तान को निराश ना करते हुए गिल को बोल्ड कर दिया. उधर पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने वाले विराट कोहली भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और वह भी 3 रन बनाकर वेल्लालगे का शिकार बने.

भारत 213 रन बनाकर आल आउट,वेल्लालगे ने झटके 5 विकेट

दो विकेट जल्दी गिरने के बाद सारी जिम्मेदारी कप्तान रोहित शर्मा के पास थी. लेकिन 53 रन बनाकर वह भी वेल्लालगे का शिकार बने. केएल राहुल ने और ईशान किशन ने पारी को आगे बढ़ाने का प्रयास किया. दोनों  ने अर्द्धशतकीय साझेदारी कर टीम का स्कोर डेढ़ सौ तक पहुंचाया. केएल राहुल 39 रन पर आउट हुए.  हार्दिक पांड्या भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और वह भी असलंका का शिकार बने. ईशान किशन 33 रन पर आउट हुए. अक्षर पटेल व सिराज ने टीम का स्कोर 200 पार पहुंचाया. पूरी भारतीय टीम 213 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. वेल्लालगे ने 5 विकेट झटके जबकि असलंका ने 4 विकेट लिए.

श्रीलंका की शुरुआत रही बेहद खराब

214 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. जहां लंका ने अपने तीन विकेट 28 रन के स्कोर पर ही गंवा दिए. जसप्रीत बुमराह और सिराज की शानदार गेंदबाजी फिर दिखाई दी. एक समय श्रीलंका का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 99 रन था. तभी धनंजय सिल्वा और शानदार गेंदबाजी करने वाले वेल्लालगे की साझेदारी ने एक बार मैच में रोमांच को बढ़ाया. अर्द्धशतकीय साझेदारी कर दोनों ने जीत की ओर बढ़ने का प्रयास किया.

कुलदीप का चला फिर जादू

कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजी में परिवर्तन कर जडेजा को बॉल थमाई और उन्होंने निराश ना करते हुए धनंजय को आउट किया. कुछ ही देर बाद हार्दिक पांड्या ने सटीक  गेंदबाजी करते हुए नीचे के बल्लेबाज को आउट किया. फिर अपना आखिरी ओवर करने आए कुलदीप यादव ने दोनों विकेट झटककर श्रीलंका की पारी को समाप्त कर दिया. भारत ने श्रीलंका को 41 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में प्रवेश किया. इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच श्रीलंका के ऑलराउंडर युवा वेल्लालगे को दिया गया.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us