Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ind Vs Pak Asia Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मुकाबले में बारिश ने डाली खलल ! कल रिजर्व डे पर आगे खेला जाएगा मैच

Ind Vs Pak Asia Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मुकाबले में बारिश ने डाली खलल ! कल रिजर्व डे पर आगे खेला जाएगा मैच
भारत और पाक मुकाबला कल रिजर्व डे पर आगे खेला जाएगा, फोटो साभार सोशल मीडिया

भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 का मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है. जहां बारिश ने एक बार फिर खलल डाला है. बारिश की वजह से मैच को रोकना पड़ा. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी.भारत 24.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना चुका है, क्रीज पर कोहली और राहुल जमे हुए हैं. 3 घण्टे से हो रही बारिश के बाद अंपायर्स ने यह मैच कल रिजर्व डे पर कराने का एलान किया.


हाईलाइट्स

  • भारत-पाकिस्तान सुपर 4 मुकाबले में बारिश ने डाली खलल, 3 घण्टे से हो रही बारिश के बाद अब कल होगा मैच
  • कल रिजर्व डे पर होगा मैच, भारत 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना चुका था
  • कल यही से शुरू होगा मैच, क्रीज पर कोहली और राहुल मौजूद

India and Pakistan match stopped due to rain : सुपर 4 मुकाबले में भारत-पाकिस्तान के दर्शकों को बारिश की वजह से फिर मायूस होना पड़ा. हालांकि कल रिजर्व डे रखा गया है. इससे पहले भी दोनों टीमो के बीच हुआ केंडी में मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था. उसमें रिजर्व डे नहीं था. फिलहाल आज जिस स्कोर पर मैच रुका वहीं आगे से यह मैच कल खेला जाएगा.

कोलंबो में बारिश से मैच रुका अब कल होगा

कोलंबो में खेले जा रहे सुपर-4 के अहम मुकाबले में बारिश ने एक बार फिर खलल डाली है. भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा यह मुकाबला आज फिर बारिश की वजह से धुल गया. हालांकि मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है. जहां आज जिस जगह पर स्कोर छोड़ा गया वहीं से मैच आगे खेला जाएगा. मैच जब खत्म हुआ उस वक्त भारतीय टीम का स्कोर 24.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 147 रन था और क्रीज पर विराट कोहली 8 और केएल राहुल 17 रन पर मौजूद थे.

टॉस जीतकर पाकिस्तान ने चुनी गेंदबाजी भारत ने की तेज शुरुआत

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर 4 मुकाबले में बारिश की आशंका पहले से ही जताई जा रही थी, हालांकि सुबह मौसम साफ था. रविवार को पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. आज भारतीय ओपनर्स शुरू से ही आक्रामक अंदाज में दिखाई दिए. पहले जहां शुभमन गिल ने पाकिस्तान गेंदबाजी अटैक की जमकर धुनाई की. हालांकि नसीम शाह ने कप्तान रोहित शर्मा को अपने स्विंग गेंदबाजी से परेशान किया. लेकिन कुछ ही देर बाद उन्होंने भी लंबे शॉट लगाए. खास तौर पर उन्होंने शादाब के ओवर में काफी रन बटोरे. दोनों के बीच 121 रन की महत्वपूर्ण पार्टनरशिप हुई.

बारिश की वजह से रुका मैच

रोहित शादाब की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में विकेट गंवा बैठे. कप्तान रोहित शर्मा 56 रन बनाकर पेवेलियन लौटे. इसके कुछ ही देर बाद अपनी पारी को तेजी से आगे बढ़ा रहे शुभमन भी शाहिन अफरीदी के स्लो बॉल के जाल में फंस गए और वह भी 58 की पारी खेलते हुए पवेलियन चलते बने. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पिछले कुछ महीनो के बाद वापसी कर रहे केएल राहुल ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए . क्रीज पर विराट कोहली और केएल राहुल मौजूद है. जिसके बाद बारिश शुरू हो गई. खेल रुकने तक भारत 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना चुका था.

मैच को रिजर्व डे पर किया गया शिफ्ट

करीब 3 घंटे तक बारिश जारी रही, हालांकि एक बार बारिश रुकी और ग्राउंड को सुखाने का कार्य भी हुआ. लेकिन फिर से बारिश आ गई और ग्राउंड्स पर कवर डालने पड़े. इसके बाद अंपायर्स ने निरीक्षण कर निर्णय लिया कि मैच अब कल रिजर्व डे पर खेला जाएगा. मैच अब वहीं से आगे खेला जाएगा जहां भारत ने अपना स्कोर छोड़ा था. हालांकि कल भी बारिश के काफी चांस हैं. यदि कल भी मैच बारिश से धुलता है तो यह मैच फिर रद्द कर दिया जाएगा और दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतुष्ट होना पड़ेगा. फिलहाल भारतीय और पाकिस्तान टीम के फैंस चाहते हैं कि यह मैच हो जिससे उन्हें पूरा मैच देखने को मिले क्योंकि पहला मैच भी भारत और पाकिस्तान का बारिश की भेंट चढ़ गया था.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी योगमाया की हत्या के मामले में अदालत ने भोजपुरी फिल्म लेखक इंद्रमोहन लोधी और...
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल

Follow Us