Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

T-20 World Cup 2024 Schedule: USA और WESTINDIES में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का शेड्यूल जारी ! 1 जून से 29 जून तक चलेगा टूर्नामेंट, भारत का पहला मुकाबला इस डेट को

 T-20 World Cup 2024 Schedule: USA और WESTINDIES में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का शेड्यूल जारी ! 1 जून से 29 जून तक चलेगा टूर्नामेंट, भारत का पहला मुकाबला इस डेट को
टी-20 विश्वकप 2024 का शिड्यूल जारी, फोटो साभार सोशल मीडिया

T-20 World Cup 2024 Schedule

आईसीसी (Icc) ने जून में होने वाले टी-20 विश्व कप 2024 (T-20 World Cup) का शेड्यूल (Schedule) जारी कर दिया है. इस वर्ल्ड कप की मेजबानी वेस्टइंडीज और यूएसए कर रहा है. 20 टीमों वाले इस वर्ल्ड कप में 4 ग्रुप बनाये गए हैं. हर ग्रुप में 5 टीमें रहेंगी. भारत को पाकिस्तान, ऑयरलैण्ड, कनाडा, यूएसए के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है. यह टूर्नामेंट 1 जून से 29 जून तक खेला जाएगा. भारत का पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड से जबकि 9 जून को पाकिस्तान (Pakistan) के साथ होगा.

टी-20 विश्वकप 2024 का आईसीसी ने शेडयूल किया जारी

टी-20 विश्व कप 2024 (T-20 World Cup 2024) की मेजबानी यूएसए (Usa) और वेस्टइंडीज (Westindies) कर रहा है. कुल 55 मैच 9 मैदानों पर आयोजित किये जायेंगे. आईसीसी (Icc) ने इस टूर्नामेंट का शिड्यूल (Schedule) जारी कर दिया है. कुल 20 टीमें इस बार हिस्सा ले रही हैं. पिछले वर्ल्ड कप में 16 टीमें खेली थीं.

1 जून से इस वर्ल्ड कप (World Cup) की शुरुआत होगी. पहला मुकाबला यूएसए (Usa) और कनाडा (Canada) के बीच खेला जाएगा. 26 व 27 जून को सेमीफाइनल मुकाबला त्रिनिडाड टोबैगो और गयाना में, जबकि 29 जून को फ़ाइनल मुकाबला बारबाडोस (Final Barbados) में खेला जाएगा. सेमीफाइनल व फ़ाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है. 

भारत ग्रुप-ए में, पाकिस्तान से 9 जून को मुकाबला

यह टूर्नामेंट कुल 3 स्टेज पर खेला जाएगा. कुल 20 टीमों को 4 ग्रुपों में 5-5 टीमों को बांटा गया है. हर ग्रुप से 2 टीमें ही सुपर-8 के लिए क्वालीफाई (Qualify) करेंगी. फिर सभी 8 टीमों को 2 ग्रुपों में बांटा जाएगा, यानी एक ग्रुप में 4 टीमें रहेंगी. दोनों ग्रुप की टॉप पर रहने वाली टीम ही सेमीफाइनल में इंट्री करेंगी. भारत को ग्रुप ए में रखा गया है. पहला मुकाबला भारत का 5 जून को आयरलैंड से जबकि चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 9 जून को मुकाबला होगा. 12 जून को यूएसए से जबकि 15 जून को कनाडा से मुकाबला होगा.

20 टीमो को 4 ग्रुपों में बांटा गया 

ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, कनाडा, आयरलैंड, यूएसए

ग्रुप बी: इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान

ग्रुप सी: न्यूज़ीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी

ग्रुप डी: दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, नीदरलैंड

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us