Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

क्रिकेट:वीरेंद्र सहवाग,गांगुली और द्रविड़ के बाद विश्व के इस महान क्रिकेटर का नाम भारतीय कोच के दावेदारों में शामिल!

क्रिकेट:वीरेंद्र सहवाग,गांगुली और द्रविड़ के बाद विश्व के इस महान क्रिकेटर का नाम भारतीय कोच के दावेदारों में शामिल!
बाएं से पहले महेला जयवर्धने फ़ोटो इंस्टाग्राम

भारतीय टीम के मुख्य कोच सहित सभी कोचिंग स्टाफ के लिए आवेदन बीसीसीआई ने मांगे हैं.. युगान्तर प्रवाह की इस रिपोर्ट में पढें कौन से प्रमुख नाम इस वक़्त मुख्य कोच के लिए चर्चा में हैं।

डेस्क:विश्वकप में न्यूज़ीलैंड के हांथो भारत को मिली हार के बाद भारतीय कोचिंग स्टाफ और कप्तान को बदलने कु मांग तेज है।हालांकि बीसीसीआई और चयन समिति इस वक्त विराट कोहली को कप्तान के पद पर बनाए रखना चाहती हैं।आपको बता दे कि इस समय भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे को लेकर तैयारियों में जुटी है और इसके लिए टीम की घोषणा भी चुकी है।
जहाँ तक भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ़ का सवाल है तो मुख्य कोच रवि शास्त्री सहित बैटिंग,बॉलिंग और फील्डिंग कोच का भी कार्यकाल विश्वकप 2019 से समाप्त हो गया।हालांकि बीसीसीआई ने मुख्य कोच रवि शास्त्री के कार्यकाल को 45 दिनों के लिए बढ़ा दिया है।साथ ही मुख्य कोच सहित बैटिंग,बॉलिंग और फील्डिंग कोच के लिए आवेदन भी मांगे हैं।

मुख्य कोच के लिए इन नामों पर हो रही है चर्चा..

भारतीय टीम के मुख्य कोच के लिए अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं। जिनमें भारत के 2011 विश्वकप में मौजूदा कोच रहे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज गैरी कर्स्टन का नाम भी शामिल है।इसके अलावा भारतीय टीम के कप्तान रहे दो पूर्व भारतीय बल्लेबाज सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के नाम को लेकर भी चर्चा हो रही है।साथ ही इस रेस में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम भी चर्चा में आया है।

ये भी पढ़े-क्रिकेट:विश्वकप में अफगानिस्तान टीम के कप्तान रहे गुलबदीन का चौंकाने वाला खुलासा..लगाए संगीन आरोप!

इसी बीच श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज महेला जयवर्धने का नाम भी सामने आ गया है।वही महेला जयवर्धने जिन्होंने 2011 के वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत के खिलाफ शानदार शतक लगाया था।जहाँ तक महेला के क्रिकेट कैरियर का सवाल है तो उन्होंने अपने देश के लिए तीनों फार्मेट में मिलाकर 25000 से ज़्यादा रन बनाए हैं।और उनके पास आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस के बतौर मुख्य कोच का अनुभव है।
कुल मिलाकर जयवर्धने भारत के मुख्य कोच की रेस में शामिल हैं।
लेक़िन भारत का मुख्य कोच कौन होगा इसका अन्तिम फैसला बीसीसीआई को ही करना है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पत्नी योगमाया की हत्या के मामले में अदालत ने भोजपुरी फिल्म लेखक इंद्रमोहन लोधी और...
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल

Follow Us