Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

World Cup 2019:अफगानिस्तान के सामने मात्र 224 रन ही बना सकी विराट बिग्रेड..कुमार विश्वास ने ली चुटकी!

World Cup 2019:अफगानिस्तान के सामने मात्र 224 रन ही बना सकी विराट बिग्रेड..कुमार विश्वास ने ली चुटकी!
फाइल फोटो

भारत के सामने बेहद कमजोर मानी जा रही अफगानिस्तान टीम ने भारतीय खिलाड़ियों को आज हो रहे मुकाबले में एक एक रन के लिए तरसा दिया...पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

युगान्तर प्रवाह डेस्क:विश्व कप के एक मुकाबले में आज भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से हो रहा है।भारत के सामने बेहद ही कमजोर मानी जा रही है अफगानिस्तान टीम ने भारत की मजबूत बैटिंग लाइनअप को तहस-नहस कर दिया।

यह भी पढ़े:भारत पाकिस्तान मैच को लेकर आई यह बड़ी ख़बर क्रिकेट प्रेमियों को निराश करने वाली है.!

इस वर्ल्ड कप में अब तक अजेय रही भारतीय टीम को जिस तरह से अफगानिस्तान ने 50 ओवरों मे मात्र 224 रनों पर रोक दिया उससे मुकाबले के कड़े होने की उम्मीद की जा रही है।मुकाबला शुरू होने से पहले ऐसा लग रहा था कि यह मुकाबला एकतरफा होगा और भारत आसानी से ये मुकाबला जीत लेगी लेक़िन अफगानिस्तान की बॉलिंग के सामने भारत के बल्लेबाज एक एक रन के लिए तरसते हुए दिखे और 50 ओवरों में 224 रनों तक पहुंचते भारत ने 8 विकेट गवा दिए।

कवि कुमार विश्वास ने ली चुटकी..

कवि डॉ. कुमार विश्वास भारत के इस निराशाजनक प्रदर्शन पर चुटकी ली,उन्होंने ने मजाकिया लहजे में ट्वीट करते हुए लिखा, 'ये अफ़ग़ानिस्तान वाले रात को 'पिज़्ज़ा-बर्गर' नहीं खाते क्या? मने पूछ रहे हैं'।

आपको बता दें कि भारत ने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को हरा दिया था।भारत-पाकिस्तान के मैच के बाद एक पाकिस्तानी फैन का वीडियो काफी वायरल हुआ था।मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तानी फैन स्टेडियम से बाहर रोते हुए निकला।उसने कहा- 'मुझे पता चला है कि कल रात ये (पाकिस्तानी टीम के सदस्य) बर्गर खाते रहे हैं... कल रात को ये लोग पीजा खाते रहे हैं... इनसे क्रिकेट छुड़वाओ और दंगल लड़वाओ।इनसे कहो दंगल लड़े।मतलब कोई फिटनेस नहीं, हम लोग इनसे इतनी उम्मीदें लगाकर बैठे हैं। ये लोग बर्गर खा रहे हैं।पीजा खा रहे हैं।' 

ये रही भारतीय पारी की पूरी कहानी...

अफगानिस्तान के खिलाफ कप्‍तान विराट कोहली ने सर्वाधिक 67 रन और केदार जाधव ने 52 रनों की पारी खेली, लेकिन अन्‍य बल्‍लेबाजों ने निराश किया।

रोहित शर्मा (1) के पांचवें ओवर में आउट होने के बाद केएल राहुल (30) और विजय शंकर (29) ने सेट होने के बाद विकेट गंवाए।विराट के चौथे विकेट के रूप में आउट होने के बाद एमएस धोनी (28) और केदार जाधव ने बेहद धीमी पारी खेली। हालांकि विकेट पर गेंद रुककर आ रही थी, लेकिन बल्‍लेबाजों का यह प्रदर्शन वाकई फैंस को निराश करने वाला था।केदार जाधव ने निचले क्रम के बल्‍लेबाजों के साथ स्‍कोर को 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह 1-1 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह अफगानिस्‍तान के सामने जीत के लिए 225 रन का टारगेट है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के कबाड़ी मार्केट स्थित मोटे महादेवन मंदिर गली के पीछे शुक्रवार...
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

Follow Us