Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

World cup 2019:भारत की शानदार शुरुआत रोहित शर्मा के बल्ले से फिर निकला शतक।

World cup 2019:भारत की शानदार शुरुआत रोहित शर्मा के बल्ले से फिर निकला शतक।
रोहित शर्मा

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फ़ैसला किया और भारत की शुरुआत शानदार रही..पढ़े अब तक के मैच की पूरी कहानी युगान्तर प्रवाह पर।

खेल डेस्क-मौजूदा वर्ल्ड कप में भारत लीग मैचों में अपना आठवां मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेल रहा है।यह मैच बांग्लादेश के लिए करो या मरो के मुकाबले से कम नहीं है।लेक़िन अब तक हुए मैच में बांग्लादेश की हालत पतली है और उनके गेंदबाज एक एक विकेट के लिए तरस रहे हैं।

ये भी पढ़े-World Cup 2019:बांग्लादेश के खिलाफ इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी भारतीय टीम..क्या बारिस डाल सकती है खेल में खलल?

भारत की शानदार शुरुआत..

भारत ने आज बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे अहम मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया औऱ भारतीय कप्तान विराट कोहली के निर्णय को दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल ने सही साबित किया और भारत को एक मजबूत शुरुआत दी रोहित शर्मा 104 रन बनाकर सौम्य सरकार की गेंद पर कैच आउट हुए।
समाचार लिखे जाने तक भारत 30 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 181 रन बना चुका है।और क्रीज में विराट कोहली और के एल राहुल मैदान में डटे हुए हैं।


भारतीय टीम में हुए आज दो बदलाव..

भारतीय टीम में आज दो बड़े बदलाव किए गए आज के मुकाबले में केदार जाधव की जगह पर  इस विश्व कप में पहली दफा दिनेश कार्तिक को मौका मिला साथ ही चोटिल होकर पिछले कुछ मैचों मे न खेल पाए तेज गेंदबाज भुनेश्वर कुमार की भी वापसी हो गई है और उन्हें कुलदीप यादव की जगह टीम में दोबारा मौका दिया गया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us