Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

क्रिकेट:अब दोबारा भारत के लिए खेलते नज़र नहीं आएंगे धोनी..बीसीसीआई ने ख़त्म किया क़रार..!

क्रिकेट:अब दोबारा भारत के लिए खेलते नज़र नहीं आएंगे धोनी..बीसीसीआई ने ख़त्म किया क़रार..!
फ़ाइल फ़ोटो साभार गूगल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ बीसीसीआई ने अपना क़रार ख़त्म कर लिया है...जिसके चलते उनके भविष्य को लेकर एक बार फ़िर अटकलें तेज़ हो गईं हैं...पढ़े युगान्तर प्रवाह पर पूरी खबर..

डेस्क:क़रीब 12 सालों तक भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी विकेटकीपरिंग व ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर मैदान पर राज करने वाले महेंद्र सिंह धोनी का कैरियर अब लगभग समाप्त हो चुका है।

पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्वकप सेमीफाइनल में आख़री बार महेंद्र सिंह धोनी खेले थे।भारत यह मैच हार गया था।इसके बाद से अब तक धोनी की मैदान पर वापसी नहीं हुई है।ऐसी अटकलें पहले से लगाई जा रही थीं कि शायद अब धोनी का कैरियर ख़त्म होने की कगार है।(mahendra singh dhoni)

ये भी पढ़े-UPTET 2019:आंसर की जारी होने के साथ ही अभ्यर्थियों की आपत्तियां शुरू..!

गुरुवार को बीसीसीआई ने अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 तक के लिए केंद्रीय अनुबंधों का ऐलान किया। धोनी पिछले साल तक ‘ए’ ग्रेड में थे जिन्हें सालाना पांच करोड़ रुपये मिलते थे।

इस बार ए प्लस ग्रेड भी रखा गया है जिसके तहत आने वाले खिलाड़ियों को प्रति वर्ष सात करोड़ रूपये बीसीसीआई की तरफ़ से मिलेंगे।

धोनी ने पिछले साल जुलाई में विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद से क्रिकेट नहीं खेला है।धोनी के अलावा दिनेश कार्तिक, ख़लील अहमद और हाल ही में रिटायर हुए अंबाती रायडु से भी अनुबंध खत्म कर लिया गया है। (cricket news)

भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े नामों में से एक धोनी ने दक्षिण अफ्रीका में 2007 में टी20 विश्व कप और भारत में 2011 वनडे विश्व कप जीता है।उन्होंने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मैच खेलकर करीब 17,000 रन बनाए और विकेट के पीछे 829 शिकार किए।

बीसीसीआई द्वारा ग्रेड के अनुसार अनुबंध किए गए खिलाड़ी...

ए प्लस ग्रेड: विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह।

ए ग्रेड: आर. अश्विन, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत।

बी ग्रेड: रिधिमान साहा, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पंड्या, मयंक अग्रवाल।

सी ग्रेड: केदार जाधव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us