Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

U19 World Cup:भारत को हरा विश्वविजेता बना बांग्लादेश..ये रही हार की मुख्य वजह..!

U19 World Cup:भारत को हरा विश्वविजेता बना बांग्लादेश..ये रही हार की मुख्य वजह..!
फ़ोटो साभार गूगल

अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को बांग्लादेश के हांथो हार का सामना करना पड़ा..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

डेस्क:पांचवी बार भारत का अंडर 19 क्रिकेट विश्वविजेता बनने का सपना टूट गया।रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश ने तीन विकेट से जीत दर्ज कर पहली बार विश्वकप जीता। (u19 world cup)

ये भी पढ़े-Delhi Exit Poll Results:'आप' की झाड़ू से साफ़ हो गई बीजेपी..ये रहे नतीज़े..!

रविवार को हुए इस फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फ़ैसला किया।भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और नियमित अंतराल में विकेट गिरते रहने से रन गति भी नहीं बढ़ पाई और भारत निर्धारित 50 ओवरों के पहले ही सभी विकेट खोकर मात्र 177 रन ही बना सका।इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के हीरो रहे यशस्वी जायसवाल ने फाइनल में भी 88 रनों की शानदार पारी खेली।इनके अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज बांग्लादेशी गेंदबाजी के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सका।

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर:पत्नी संग मिल ट्रेनों में करता था यह गलत काम..लाखों के माल सहित दोनों हुए गिरफ्तार..!

जवाब में बांग्लादेश ने परवेज हुसैन (47) और कप्तान अकबर अली (43*) की शानदार पारी की बदौलत यह खिताबी मुकाबला जीत लिया। हालांकि, बारिश की वजह से मैच थोड़ी देर प्रभावित हुआ। इसके बाद डकवर्थ लुईस पद्धति के मुताबिक बांग्लादेश को जीत के लिए पांच ओवर्स में सात रन का लक्ष्य मिला, जिसे बांग्लादेश की टीम ने 23 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया। भारत की तरफ से रवि विश्नोई ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके।

जिस वक्त बारिश ने मैच में खलल डाला उस वक्त बांग्लादेश का स्कोर 163 रन पर 7 विकेट था बांग्लादेश के जीत के लिए 15 रन की दरकार थी।और 9 ओवरों का खेल बाकी थी साथ ही उसके हाथ में तीन विकेट शेष थे। (icc world cup )

बारिश के बाद जब मैच दुबारा शुरू हुआ तो डकवर्थ लुइस नियम लागू हो गया और बांग्लादेश को पांच ओवरों में सात रनों का लक्ष्य मिल गया।

मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए बांग्लादेश के कप्तान अकबर अली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। जायसवाल ने इस पूरे टूर्नामेंट में 400 रन बनाए। 

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us