Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IPL 2020:दो गेंदों में 27 रन देकर चेन्नई के इस तेज़ गेंदबाज ने बनाया शर्मनाक रिकार्ड..!

IPL 2020:दो गेंदों में 27 रन देकर चेन्नई के इस तेज़ गेंदबाज ने बनाया शर्मनाक रिकार्ड..!
लुंगी एनगिडी।फ़ाइल फ़ोटो

मंगलवार को आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स औऱ चेन्नई सुपरकिंग्स आमने सामने थीं..इस मैच में चेन्नई के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

डेस्क:आईपीएल में वैसे तो हर साल कई रिकार्ड बनते और टूटते हैं।लेकिन मंगलवार को हुए मुकाबले में जो रिकार्ड चेन्नई के तेज़ गेंदबाज लुंगी एनमिडी के नाम दर्ज हो गया वैसा रिकार्ड किसी भी गेंदबाज के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है।Ipl 2020 news

ये भी पढ़ें-IPL 2020:स्टेडियम में मौजूद नहीं है दर्शक..फ़िर भी मैच देखते वक़्त सुनाई देता है शोर..जानें कैसे.!

दरअसल पारी का बीसवाँ ओवर एनगिडी डालने आए हुए थे सामने थे जोरफा आर्चर पहली दो गेंदों पर आर्चर ने दो छक्के जड़े इसके बाद एनगिडी ने लगातार दो गेंद नो बॉल डाली इन दोनों गेंदों पर फिर आर्चर ने दो छक्के जड़ दिए।इसके बाद एनगिडी ने एक वाइड फेंक दी।इस तरह से अभी इस ओवर की कुल दो गेंद हुई थी औऱ रन कुल 27 बन गए थे।हालांकि उन्होंने फिर थोड़ी वापसी की और अगली चार गेंदों में सिर्फ तीन रन दिए।एनगिडी ने अपने चार ओवर के कोटे में 56 रन दिए और एक विकेट लिए।ipl chennai vs rajsthan

ये भी पढ़ें-बिकरु कांड:विकास दुबे की दस बीघे ज़मीन पर कब्ज़ा कर बो दी धान की फ़सल..प्रशासन के होश उड़े.!

इसके साथ ही एनगिडी बीसवें ओवर में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाजो की सूची में शामिल हो गए हैं।उनसे पहले यह कारनामा 2017 में अशोक डिंडा और इसी साल क्रिस जॉर्डन ने किया। इन दोनों गेंदबाजों ने भी अपने आखिरी ओवर में 30 रन खर्चे थे।lungi angidi

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:शहीद बेटे की आस में पथराई माँ की आँखें..दस दिन बाद भी नहीं पहुंचा शव..साध्वी ने लिखा पत्र.!

आपको बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान ने निर्धारित बीस ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए थे जवाब में धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन ही बना सकी।और इस तरह राजस्थान ने यह मुकाबला 16 रनों से जीत लिया।

Tags:

Related Posts

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us