Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:बागी हुए सचान,कांग्रेस के टिकट पर चुनावी समर में कूदने की तैयारी!

फ़तेहपुर:बागी हुए सचान,कांग्रेस के टिकट पर चुनावी समर में कूदने की तैयारी!
फ़ाइल फोटो

फतेहपुर लोकसभा सीट बसपा के खाते में जाने से पूर्व में सपा के उम्मीदवार के तौर अपनी सियासी ज़मीन तैयार कर चुके राकेश सचान को तगड़ा झटका लगा है.. अब वो बागी बनने की तैयारी में हैं पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट।

फ़तेहपुर: सपा बसपा गठबंधन होने के बाद से दोनों पार्टियों में बगावत का दौर शुरू हो चुका है,सपा के कद्दावर नेता पूर्व सांसद राकेस सचान टिकट न मिलने से नाराज़ हैं।विश्वनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राकेश सचान ने बसपा खाते में सीट जाने के बाद अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से बातचीत कर बसपा के सिंबल में टिकट लेकर चुनाव लड़ने की मांग की थी जिस पर अखिलेश ने सचान को आश्वासन देकर कहा था कि इस पर बसपा सुप्रीमो मायावती से बात की जाएगी।

लेक़िन मायावती ने यह प्रस्ताव मानने से इंकार कर दिया औऱ बसपा के कद्दावर नेता पूर्व विधायक सुखदेव वर्मा को फतेहपुर लोकसभा से प्रत्याशी बनाया।जिसके बाद से ही लगातार ये कयास लगाए जा रहे थे कि राकेश सचान सपा से बगावत कर किसी अन्य पार्टी के सिंबल से चुनाव लड़ सकते हैं।

 राकेश सचान का मानना है कि 2014 का लोकसभा चुनाव फतेहपुर में हारने के बाद वो लगातार वहां पर अपनी जमीन मजबूत कर रहे थे।एक-एक बूथ पर जाकर अपनी टीम खड़ी की है इसके लिए दिन रात मेहनत की है और जब चुनाव का वक्त आया तो यह सीट बसपा के खाते में चली गई।इस सम्बन्ध में जब राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात की तो उन्होंने कहा सब ठीक हो जाएगा। कोई अश्वासन नहीं मिलने से नाराज राकेश सचान अब कांग्रेस पार्टी के संपर्क में हैं।

2014 के लोकसभा चुनाव में फतेहपुर से सांसद और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने राकेश सचान को 306270 वोटो से हराया था।राकेश सचान फतेहपुर में तीसरे स्थान पर रहे थे और बसपा के अफजल सिद्दकी दूसरे स्थान पर रहे थे।2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की साध्वी निरंजन ज्योति को 485,994 वोट मिले थे।बसपा के अफजल सिद्दकी को 298,788 वोट मिले थे।सपा के राकेश सचान को 179,724 वोट मिले थे।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

Tags:

Related Posts

Latest News

आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
आज 21 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. भगवान...
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Follow Us