Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

भाजपा विधायक का विवादित बयान कहा अधिकारी और कर्मचारी अगर सम्मान न दें तो उन्हें जूते से मारो.!

भाजपा विधायक का विवादित बयान कहा अधिकारी और कर्मचारी अगर सम्मान न दें तो उन्हें जूते से मारो.!
फोटो साभार गूगल

ललितपुर के सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने एक अभिनंदन समारोह के दौरान ऐसा कह दिया कि सबके होश उड़ गए..उन्होंने कहा बसपा और सपा मानसिकता के अधिकारी सुधर जाए..वरना उन्हें जूतों से मारना पड़ेगा..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट...

ललितपुर: यूपी के ललितपुर सदर विधानसभा से बीजेपी विधायक रामरतन कुशवाहा ने एक अभिनंदन सभा के दौरान कि अगर अधिकारी और कर्मचारी आपको सम्मान न दें तो उन्हें जूते से मारो। दरअसल लोकसभा चुनाव के बाद महरौनी और ललितपुर दो जगह पर नवनिर्वाचित सांसद अनुराग शर्मा के लिए अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। महरौनी कस्बे में आयोजित अभिनंदन समारोह में सदर विधायक ने बोलते हुए कहा कि यदि  अधिकारी और कर्मचारी सम्मान न दे तो उसे जूता मारिए।

यह भी पढ़ें:अमित शाह ने बड़बोले गिरिराज सिंह को लगाई कड़ी फटकार कहा दोबारा न हो ऐसी गलती.!

उन्होंने कहा कि मैं सपा और बसपा मानसिकता वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को एक माह का समय देता हूँ वो सुधर जाए क्योंकि बर्दाश्त की भी हद होती है  वरना बहुत बुरा होने वाला है। साथ ही उन्होंने राजस्व और पुलिस के कर्मचारियों को चेतावनी भरे लहजे में सतर्क रहने के लिए कहा। कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा चुनाव दौरान कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यकर्ताओं को हड़काया और दूसरी पार्टी की सदस्यता लेने के लिए दबाव बनाया कार्यकर्ता की सही बात को भी अधिकारी तवज्जो नहीं देते हैं।

नवनिर्वाचित सांसद ने कुशवाहा के बयान से किया किनारा...

बीजेपी विधायक ने यह बयान तब दिया जब कार्यक्रम में योगी सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ और नव निर्वाचित सांसद अनुराग शर्मा मौजूद थे दोनों ही रामरतन कुशवाहा के बयान के बाद मीडिया से बचते नजऱ आए।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के...
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री

Follow Us