Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

वाराणसी:पानी की किल्लत के बीच मोदी के रोड शो के लिए सड़कों पर बहाया गया लाखों लीटर पानी.!

वाराणसी:पानी की किल्लत के बीच मोदी के रोड शो के लिए सड़कों पर बहाया गया लाखों लीटर पानी.!
फोटो साभार गूगल

बीते दिनों बनारस में हुए मोदी के मेगा रोड शो को लेकर बेहद ही सोचनीय ख़बर सामने आई है..जहाँ सड़को को धुलने के लिए लाखों लीटर पानी बर्बाद कर दिया गया था..पढ़े युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट में पूरी ख़बर।

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के एक बड़े भू भाग में आज भी लोग पानी की एक एक बूंद के लिए संर्घष करते हुए देखे जा सकते हैं पर उसी उत्तर प्रदेश में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के लिए सड़कों को चमकाने के नाम पर लाखों लीटर पानी यूँ ही सड़कों पर बहाकर बर्बाद कर दिया जाए तो हम और आप सोचने पर जरूर मजबूर होंगे कि ऐसा क्यों किया गया।

यह भी पढ़े: राजनाथ सिंह की रैली के बाद क्या साध्वी के लिए एकजुट हो पाएगा भाजपा का क्षत्रिय कुनबा.?

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामाकंन पत्र दाख़िल करने के पहले बनारस में एक मेगा रोड शो कर जनता से रूबरू हुए थे। इस रोड शो को भव्य बनाने के लिए पूरी भाजपा जी जान से जुटी हुई थी।और हुआ भी कुछ ऐसा ही मोदी के नामांकन दाख़िल करने के पहले हुए इस मेगा रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी और क़रीब 6 किलोमीटर के इस रोड शो के ज़रिए यूपी के पूर्वांचल क्षेत्र में अपनी ताक़त का एहसास कराया।

लेक़िन उसी रोड शो को लेकर अब विपक्षी पार्टियों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।एक मीडिया वेबसाइट के अनुसार इस रोड शो के पहले बनारस की सड़कों को लाखों लीटर पानी से धुलवाया गया था जिससे रोड में किसी तरह की गंदगी न नज़र आए।वेबसाइट के अनुसार इन सड़को को धुलने के लिए नगर निगम के कुल 40 टैंकरों के साथ 400 मजदूरों को काम पर लगाया गया था।जिसमें कुल 1 लाख चालीस हजार लीटर पानी सड़कों पर बहा दिया गया।

आपको बता दें कि नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार वाराणसी की कुल आबादी का 70 प्रतिशत लोग ही सप्लाई के पानी का प्रयोग कर पाते हैं शेष 30 प्रतिशत लोग आज भी पानी के लिए सुबह से नलों के सामने लाइन लगाते हैं या खुद के बोरवेल पर निर्भर हैं।

बाँदा की रैली से पहले भी सड़कों पर बहाया गया पानी...

प्रधानमंत्री मोदी का जिस दिन शाम को बनारस में रोड शो हुआ उसी दिन दोपहर को बाँदा ज़िले में उनकी जनसभा थी।उसी जनसभा के पहले बाँदा की सड़कों को हजारों लीटर पानी बर्बाद कर धुला गया।आपको बता दे कि बाँदा उसी बुंदेलखंड का हिस्सा है जहाँ लोग एक-एक बूंद पानी के लिए संघर्षरत रहते हैं।और पानी की किल्लत पूरे बुंदेलखंड में काफ़ी समय से एक गंभीर समस्या रही है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री को घेरा...

प्रियंका ने ट्वीट के जरिए मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘जब पूरा बुंदलेखंड, वहाँ के लोग, बच्चे, फ़सलें और पशु-पक्षी भयंकर सूखे का आतंक झेल रहे हैं तो हमारे प्रधान प्रचारमंत्री के स्वागत में पीने का पानी टैंकरों से बाँदा की सड़कों पर उड़ेला जा रहा है। यह चौकीदार हैं या दिल्ली से पधारे कोई शहंशाह?’

ऐसे में अब यह सवाल खड़ा होता है कि जब एक एक बूंद पानी के लिए लोग संघर्षरत हैं तब मोदी के रोड शो और रैली के लिए बनारस व बाँदा की सड़कों पर लाखों लीटर पानी यूँ ही बर्बाद कर देना क्या उचित है..?

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us