Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP पंचायत चुनाव:कांग्रेस ने किया ऐलान..पूरे दम के साथ लड़ेंगे चुनाव..!

UP पंचायत चुनाव:कांग्रेस ने किया ऐलान..पूरे दम के साथ लड़ेंगे चुनाव..!
फ़ाइल फ़ोटो साभार गूगल

इस बार यूपी के पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ने का मूड बनाया है..इसके लिए पार्टी की तरफ़ से बैठके भी शुरू हो गईं हैं...पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

लखनऊ:यूपी में इसी साल होने वाले पंचायत चुनावों की सुगबुगाहट अब शुरू हो गई है।जहां एक ओर प्रशासनिक अमला धीरे धीरे चुनावों की तैयारी में जुट गया है।वहीं दूसरी ओर राजनीति दल भी इस बार पंचायत चुनावों को लेकर रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

ये भी पढ़े-UP पंचायत चुनाव:चुनावी प्रक्रिया को लेकर आई यह बड़ी खबर..इस तारीख़ तक होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन..!

आपको बता दे इस साल होने वाले पंचायत चुनाव अक्टूबर-नवम्बर माह में होने की उम्मीद है।और उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग की तरफ़ से स्पष्ट किया गया है कि इस बार पंचायत के चारों पदों जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए एक साथ चुनाव कराए जाएंगे। (up panchayat chunav)

कांग्रेस ने की बैठक..

कांग्रेस पार्टी की एक बैठक प्रदेश मुख्यालय पर शनिवार को हुई।इस बैठक में पार्टी के जिला पंचायत चुनाव समिति के सदस्यों ने भाग लिया।इसमें पंचायत चुनाव की तैयारियों पर लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने की।उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पंचायत चुनाव में प्रत्याशी बनाया जाएगा, उन्हें बाद के चुनावों में भी अवसर दिया जाएगा। इससे कांग्रेस में युवा नेताओं की एक बड़ी टीम खड़ी हो जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बार हमारी पार्टी पंचायत चुनाव( जिला पंचायत ) पूरे दम के साथ लड़ेगी।इसके लिए 
बैठक में निर्णय किया गया कि 28 जनवरी से सभी सदस्य एक माह तक अपने प्रभार वाले जिलों का दौरा करेंगे। जिला व ब्लॉक प्रभारी नियुक्त करेंगे। चुनाव में मजबूत प्रत्याशी उतारने पर रणनीति बनाएंगे।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us