Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:क्या मुस्लिम धर्म गुरुओं के सहारे राजनाथ सिंह जीतेंगे लखनऊ का चुनाव..?

राजनीति:क्या मुस्लिम धर्म गुरुओं के सहारे राजनाथ सिंह जीतेंगे लखनऊ का चुनाव..?
फोटो साभार गूगल

लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने मुस्लिम धर्म गुरुओं से मुलाकात कर समर्थन मांगा हैं..क्या है इस मुलाकात के मायने पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

लखनऊ: भाजपा के कद्दावर नेता व गृहमंत्री और लोकसभा क्षेत्र लखनऊ से वर्तमान सांसद राजनाथ सिंह अपने लिए जनसमर्थन जुटाने में जुटे हुए हैं।इसी बीच ख़बर है कि राजनाथ सिंह ने अपने पक्ष में समर्थन के लिए लखनऊ में कुछ मुस्लिम धर्मगुरुओं से मुलाकात की है।न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री ने मंगलवार को लखनऊ में ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली, मौलाना आगा रूही व मौलाना यासूब अब्बास से मुलाकात कर अपने लिए समर्थन मांगा।

क्या हैं मुलाकात के सियासी मायने..?

ऐसे वक्त में जब भाजपा का मुस्लिम समुदाय धुर विरोधी बताया जा रहा है साथ ही जिन मौलानाओं से राजनाथ सिंह ने मुलाकात कर समर्थन की मांग की है वह खुद भी टीवी डिबेटो और सार्वजनिक मंचो पर भाजपा की मुस्लिम विरोधी नीतियों का विरोध करते रहे हैं।ऐसे में राजनाथ सिंह का मुस्लिम धर्मगुरुओं से मिल समर्थन मांगना कहीं न कहीं यह संकेत दे रहा है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में राजनाथ सिंह की 2014 के मुकाबले राह आसान नहीं है।आपको बता दे कि लखनऊ लोकसभा सीट से इस बार कांग्रेस ने सन्त आचार्य प्रमोद कृष्णम को टिकट देकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया है।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

गौरतबल है कि मंगलवार को ही प्रसपा संयोजक शिवपाल यादव ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को समर्थन देने का ऐलान कर भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।आज केंद्रीय गृहमंत्री की मुस्लिम धर्मगुरुओं से मुलाक़ात सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

आपको बता दे कि लखनऊ लोकसभा सीट पर पांचवे चरण के अंर्तगत आगामी 6 मई को वोट डाले जाएंगे ऐसे में सभी दलों के प्रत्याशी अपने लिए जनसमर्थन जुटा वोट की अपील को तेज़ किए हुए हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us