
राजनीति:सीएम योगी और मायावती इतने दिनों तक नहीं कर पाएंगे चुनावी रैलियां..चुनाव आयोग ने की कड़ी कार्यवाही!
On
आदर्श आचार संहिता के उलंघन के मामले में चुनाव आयोग ने देश के दो बड़े नेताओं के ऊपर कड़ी कार्यवाही करते हुए उनकी चुनावी रैलियां को कुछ दिनों के लिए बैन कर दिया है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।
आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद कुछ नेताओं को चुनाव आयोग का डर नहीं रहता है औऱ वह अपने चुनावी फ़ायदे के लिए अक्सर विवादित भाषणबाजी करते हैं।लेक़िन इस बार चुनाव आयोग नेताओं के ऊपर नकेल डालने की पूरी तैयारी कर चुका है। जिसका ताजा उदाहरण है यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और बसपा सुप्रीमो मायावती पर हुई कार्यवाही और कुछ दिनों के लिए दोनों नेताओ की चुनावी रैलियों और जनसभाओं को बैन कर दिया गया है।
योगी अगले 72 घण्टे तो मायावती 48 घण्टों तक नहीं कर पाएंगी चुनावी जनसभा...
योगी आदित्यनाथ और बसपा सुप्रीमो मायावती पर चुनाव आयोग ने कड़ी कार्यवाही करते हुए क्रमशः 72 घण्टे व 48 घण्टों के लिए चुनावी जनसभाओं में जाने से रोक दिया है।
आपको बता दे कि यह रोक 16 अप्रैल की सुबह 6 बजे से दोनों नेताओं के ऊपर लागू होगी।
Tags:
Related Posts
Latest News
26 Oct 2026 11:55:32
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
