Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:विवादों में राहुल का नामांकन..दोनों सीटों पर फंसा पेंच..अमेठी पर फैसला आज.!

राजनीति:विवादों में राहुल का नामांकन..दोनों सीटों पर फंसा पेंच..अमेठी पर फैसला आज.!
फोटो साभार गूगल

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नामांकन के बाद उनकी नागरिकता को लेकर विपक्षी उम्मीदवारो ने आपत्ति दर्ज कराई है.. पढ़े पूरे मामले पर युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

लखनऊ: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नामांकन के बाद उनकी उम्मीदवारी पर विवाद खड़ा हो गया है। आपको बता दें कि राहुल इस बार के लोकसभा चुनावों में देश की दो लोकसभा सीटों से ताल ठोक रहे हैं।राहुल ने इस बार अमेठी के साथ ही केरल की वायनाड लोकसभा सीट से भी अपना नामांकन भरा है। लेक़िन कांग्रेस अध्यक्ष के नामाकंन के बाद नामांकन पत्रों की जांच के दौरान विपक्षी उम्मीदवारो ने राहुल की नागरिकता पर ही सवाल खड़ा कर दिया है।

यह भी पढ़े: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य..आख़िर क्यों ख़फा होकर घर में बैठें हैं..जान ले पूरी हक़ीकत.?

गौरतबल है कि अमेठी लोकसभा सीट पर नामांकन पत्रों की जांच 20 अप्रैल को हो रही थी इसी दौरान जब रिटर्निंग ऑफिस में स्क्रूटनी की प्रक्रिया शुरू हुई और जैसे ही राहुल गांधी का नाम पुकारा गया तो अमेठी सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे ध्रुवलाल सहित चार लोगों ने उनके नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई।

इनमें निर्दलीय प्रत्याशी ध्रुवलाल ने ब्रिटेन में रजिस्टर्ड कंपनी के दस्तावेजों को दिखाते हुए दावा किया कि इनमें राहुल गांधी को ब्रिटिश नागरिक बताया गया है।ध्रुव लाल के वकील रवि प्रकाश ने दावा किया है कि ब्रिटिश कंपनी पिछले पांच साल से चल रही है और उसने मुनाफा भी कमाया है, लेकिन हलफनामे में ऐसा कुछ नहीं बताया गया है। इन आरोपों पर बीजेपी ने भी राहुल गांधी से सवाल किया है और नागरिकता पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। अमेठी के साथ वायनाड सीट पर भी राहुल की नागरिकता को लेकर एनडीए उम्मीदवार ने शिकायत दर्ज कराई है।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

हालांकि अमेठी सीट पर आज राहुल के दस्तावेजों की स्कूटनी होनी है जिससे यह तय हो जाएगा कि राहुल के उम्मीदवारी पर लगे आरोप सही हैं या पूरी तरह से बेबुनियाद.!

Tags:

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us