Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:पार्टी के लिए काम करने वाले युवाओं को मिलेगी कांग्रेस कमेटी में जगह-अखिलेश पांडेय.!

फतेहपुर:पार्टी के लिए काम करने वाले युवाओं को मिलेगी कांग्रेस कमेटी में जगह-अखिलेश पांडेय.!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा प्रदेश के कई जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई।फतेहपुर में एक बार फिर से जिलाध्यक्ष के तौर पर अखिलेश पांडेय की नियुक्ति हुई है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर:कांग्रेस पार्टी नए सिरे से 2022 में उत्तर प्रदेश के चुनावों के मद्देनजर तैयारियों में जुट गई है।इसी क्रम में पार्टी ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर प्रदेश के कई जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की।फतेहपुर की कमान एक बार फिर से अखिलेश पांडेय को मिल गई हैं।

ये भी पढ़े-बड़ी ख़बर:कांग्रेस ने पार्टी विधायक अदिति सिंह को भेजा नोटिस..कार्यकर्ताओं ने मांगा इस्तीफ़ा..भाजपा में जाने की अटकलें तेज़.!

अखिलेश पांडेय की जिलाध्यक्ष के पद पर पुनः ताजपोशी की खबर जैसे ही कांग्रेसियों को लगी तो बधाइयों का दौर शुरू हो गया।बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय के घर पहुंच इस अवसर पर बधाई दी।बुधवार को अखिलेश पांडेय कांग्रेस के वयोवृद्ध व वरिष्ठ नेता प्रेम दत्त तिवारी के घर पहुंच आशीर्वाद लिया।

ये भी पढ़े-कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष राजन तिवारी गिरफ्तार.!

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए अखिलेश पांडेय ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उनपर पुनः विश्वास किया है इसके लिए सभी शीर्ष नेताओं का आभार व धन्यवाद।साथ ही उन्होंने कहा कि अब जिले में पार्टी संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी उनपर इसके लिए वह जल्द ही नए सिरे से जिला कमेटी का गठन करेंगे।पांडेय ने बताया कि प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पार्टी संगठन में बड़े पैमाने पर बदलाव शुरू हो गया है।उन्होंने यह भी बताया कि कमेटी में 40 साल तक की उम्र वाले युवाओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।इस मौक़े पर कांग्रेस नेता शिवाकांत तिवारी,उदित अवस्थी सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

Tags:

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us