Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Election 2022:चौथे चरण में कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

सांकेतिक फ़ोटो

यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान कल यानी 23 फ़रवरी को होगा.इस चरण में योगी सरकार के कई मंत्री मैदान में हैं.साथ ही कई केंद्रीय मंत्रियों की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. UP Election 2022 Fourth Phase Chunav

UP Election 2022:यूपी चुनाव के चौथे चरण के लिए 23 फ़रवरी को वोट डाले जाने हैं.वोटिंग शुरू होने में अब महज कुछ घण्टों का ही समय बचा है.इस चरण में 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगें.इस चरण में भी कई ऐसी सीटें हैं जहाँ से कई दिग्गज मैदान में हैं उनके ऊपर सभी की निगाहें लगी हुईं हैं.

चुनाव अब चौथे चरण में अवध क्षेत्र में आ चुका है.यहां की सीटों के लिए गुरुवार को मतदान होना है.इनमें लखनऊ की भी सीटें हैं, जिसे भाजपा का गढ़ माना जाता है.लखनऊ लोकसभा सीट से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सांसद चुने जाते रहे और अब यह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का संसदीय क्षेत्र है.

ऐसे में भाजपा की साख तो यहां हर विधानसभा सीट से जुड़ती है, लेकिन कुछ सीटों पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा सीधे तौर पर दांव पर लगी है.लखनऊ छावनी सीट से योगी सरकार के विधि मंत्री ब्रजेश पाठक मैदान में हैं, जो पिछले चुनाव में लखनऊ मध्य से जीते थे.लखनऊ पूर्व से नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन दोबारा ताल ठोंक रहे हैं.मोहनलालगंज में भाजपा प्रत्याशी अमरेश कुमार का मुकाबला सपा की पूर्व सांसद सुशीला सरोज से है.इसके अलावा लखीमपुर से सांसद एवं गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के क्षेत्र में भी इसी चरण में मतदान होना है.

चर्चित चेहरों की बात करें तो लखनऊ की सरोजनीनगर सीट पर भी सभी की नजर होगी.यहां से मंत्री स्वाती सिंह का टिकट काटकर भाजपा ने प्रवर्तन निदेशालय से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर राजनीतिक क्षेत्र में आये राजेश्वर सिंह को प्रत्याशी बनाया है तो सपा ने भी उनकी राह में पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा को खड़ा कर दिया है.मंत्रियों में रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी हुसैनगंज (फतेहपुर) तो भाजपा के सहयोगी दल अपना दल (एस) के प्रत्याशी के रूप में बिंदकी से जयकुमार सिंह जैकी किस्मत आजमा रहे हैं.इसी तरह सपा से बगावत के इनाम में विधानसभा उपाध्यक्ष बनाये गये नितिन अग्रवाल हरदोई शहर सीट से ही भाजपा उम्मीदवार हैं.

Read More: Suvendu Adhikari CM Oath: ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री, जानिए क्यों अब तक नहीं की शादी

चुनावी मुकाबला रायबरेली में भी देखने लायक होगा.पिछली बार रायबरेली सदर विधानसभा सीट से अदिति सिंह जीती थीं.वह भाजपा की दमदार और प्रमुख प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं.ऊंचाहार से सपा के ब्राह्मण चेहरे के रूप में पूर्व मंत्री डा. मनोज पांडेय फिर से उम्मीदवार हैं, जबकि भाजपा ने उनसे मुकाबले में प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य को खड़ा कर दिया है.ऐसे में चौथे चरण का यह मतदान काफी महत्वपूर्ण है.

22 Feb 2022 By Shubham Mishra

Tags:

Latest News

Aaj Ka Rashifal 15 May 2026: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर रहेगी किस्मत मेहरबान, किसे बरतनी होगी सावधानी Aaj Ka Rashifal 15 May 2026: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर रहेगी किस्मत मेहरबान, किसे बरतनी होगी सावधानी
15 मई 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है. कुछ जातकों को करियर और...
Prateek Yadav Live News: पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा प्रतीक का शव, कल होगा अंतिम संस्कार, जानिए पल-पल की अपडेट
Prateek Yadav Death News: किचन में अचानक गिरे प्रतीक यादव, अपर्णा यादव के करीबी ने बताई उस सुबह की पूरी कहानी
फतेहपुर गैंगरेप पीड़िता की मंदिर में हुई शादी, मंगेतर ने थामा हाथ और कहा- हर सुख-दुख में निभाऊंगा साथ
Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल, पान खाकर करें यात्रा
UP Cabinet Expansion 2026: योगी मंत्रिमंडल का आज बड़ा विस्तार, फतेहपुर की कृष्णा पासवान समेत कई नए चेहरों की चर्चा
Suvendu Adhikari CM Oath: ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री, जानिए क्यों अब तक नहीं की शादी

Follow Us