Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Sp Mla Abu Azmi : सपा विधायक अबू आज़मी के बिगड़े बोल,मुझे एतराज है 'वन्दे मातरम' बोलने पर

Sp Mla Abu Azmi : सपा विधायक अबू आज़मी के बिगड़े बोल,मुझे एतराज है 'वन्दे मातरम' बोलने पर
सपा विधायक अबू आज़मी का वन्दे मातरम वाले बयान पर हंगामा

महाराष्ट्र विधानसभा में सदन के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के बयान ने सियासी भूचाल ला दिया है.देश की भावना को आहत करने वाला बयान पर बीजेपी ने घेरना शुरू कर दिया है. अबू आज़मी ने कहा था कि मुझे वंदे मातरम कहना अस्वीकार्य है.मेरा मजहब इजाज़त नहीं देता.इस बयान के बाद बखेड़ा खड़ा हो गया है.


हाईलाइट्स

  • सपा विधायक अबू आज़मी के वन्दे मातरम वाले बयान पर सदन में हंगामा,सदन स्थगित
  • अबू आज़मी ने कहा वन्दे मातरम नहीं बोल सकता हूँ, मेरा मजहब इजाज़त नही देता
  • बीजेपी नेता पूनावाला ने बयान पर साधा निशाना, कहा क्या यही इनके इंडिया की अवधारणा है,भारत विरोधी हैं

Ruckus over Vande Mataram statement : सपा विधायक अबू आज़मी के वन्दे मातरम पर दिए गए बयान पर बीजेपी ने कड़ी नाराजगी के साथ आलोचना की है.महाराष्ट्र विधानसभा में सदन के दौरान उन्होंने साफ कर दिया कि मैं वन्दे मातरम नहीं बोल सकता.मैं किसी के सामने सिर नहीं झुका सकता.मेरा सिर केवल अल्लाह के आगे झुकता है.

सदन में सपा विधायक के बयान पर शुरू हुआ हंगामा,सदन स्थगित

बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा में सदन के दिन सपा विधायक की वन्दे मातरम पर की गई टिप्पड़ी पर बीजेपी ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सदन में शोर शराबा शूरु कर दिया.जिसके बाद 10 मिनट के लिए सदन को स्थगित करना पड़ा.संभाजी नगर में हुए दंगे की बात पर उन्होंने कार्यवाई को एकतरफा बताया.

मैं नहीं बोल सकता वन्देमातरम मुझे इसकी इजाजत नहीं है

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

सपा विधायक अबू आजमी ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं,कि यदि भारत में रहना है तो वंदेमातरम बोलना होगा.जिस पर अबू आजमी ने सदन में कहा कि मेरा मजहब वंदे मातरम बोलने की इजाजत नहीं देता. मैं इसका सम्मान करता हूं. लेकिन मैं वंदेमातरम नहीं बोल सकता हूं मेरा सर केवल अल्लाह के सामने झुकता है.

सदन में खड़े होकर करता हूँ सम्मान बोल नहीं सकता

सदन से बाहर आकर उन्होंने मीडिया से बात की. उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि सदन में जब भी बंदेमातरम होता है, तो मैं खड़ा होकर वन्दे मातरम का सम्मान करता हूं.लेकिन इसे मैं बोल नहीं सकता हूं.अल्लाह ने इस जहां को बनाया ,चांद ,सूरज बनाया इसलिए मैं केवल अल्लाह के सामने अपना सिर झुकाता हूं. इसका मतलब यह कतई नहीं है कि मैं वंदेमातरम का अपमान कर रहा हूं.

बीजेपी ने अबू आज़मी के बयान पर साधा निशाना

उधर सपा विधायक अबू आजमी के इस बयान के बाद बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने सपा विधायक आजमी के बयान पर काउंटर किया है. बीजेपी नेता ने कहा कि क्या यही इंडिया को लेकर इनकी अवधारणा है या ये लोग भारत विरोधी हैं?इनके बस गठबंधन का नाम जरूर इंडिया है लेकिन कार्यशैली तो सब देख ही रहे हैं.

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us