Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Maharashtra Government Latest News: महाराष्ट्र में जारी है सियासी घमासान पवार की उद्धव से मुलाकात

Maharashtra Government Latest News: महाराष्ट्र में जारी है सियासी घमासान पवार की उद्धव से मुलाकात
Maharashtra Government Latest News

महाराष्ट्र में शिवसेना में हुई बगावत से सियासी घमासान मचा हुआ है. एकनाथ शिंदे 37 बागी विधायकों के साथ गुवाहाटी में रुके हैं. इस बीच मौजूदा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सामने अपनी कुर्सी बचाने की जद्दोजहद है.पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट. Maharashtra Government Latest News

Maharashtra Latest News: उद्धव ठाकरे की मुख्यमंत्री कुर्सी पर ख़तरा लगातार बना हुआ है. उन्होंने मुख्यमंत्री आवास 'वर्षा' भी छोड़कर मातोश्री आ गए हैं. हालांकि उन्होंने अभी यह कहा है कि उन्होंने केवल बंगला खाली किया है. पद नहीं छोड़ा है. इस बीच मौजूदा हालतों को देखते हुए सरकार में पार्टनर के एनसीपी के प्रमुख शरद पवार शाम को उद्धव ठाकरे से मिलने के लिए उनके बंगले मातोश्री पहुँचे हैं.

पिछले कई दिनों से चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बाद मुंबई में शिवसेना के कार्यकर्ता अब हिंसा पर उतर आए हैं. कार्यकर्ताओं पर आरोप हैं कि उन्होंने बागी विधायक के ऑफिस में तोड़फोड़ की है. कुर्ला के विधायक मुंगेश कुडालकर के ऑफिस में तोड़फोड़ की गई है.

मुंबई में शिवसेना नेता सचिन अहीर ने कहा कि आज हमने जिला स्तरीय नेताओं के साथ पार्टी की अहम बैठक की. सीएम उद्धव ठाकरे के भाषण के बाद पार्टी के नेताओं में जोश आ गया है. विधायक भले यहां न हों लेकिन पार्टी बरकरार है. पार्टी का पूरा आधार है और हम इसी भावना से आगे भी लड़ेंगे.

दूसरी तरफ शिवसेना के कुल 55 विधायकों में से सिर्फ 16 विधायक सीएम ठाकरे के खेमे में हैं. ऐसे में पार्टी में खलबली मची हुई है. इस बीच विधायकों के साथ-साथ अब सांसद भी एकनाथ शिंदे के समर्थन में आते दिखाई दे रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ शिवसेना (Shiv Sena) से बागी हुए नेता एकनाथ शिंदे गुट ने दावा किया है कि उनके पास 49 विधायकों का समर्थन है.महाराष्ट्र में फिलहाल जिस तरह के हालात बन रहे है उससे उद्धव ठाकरे की कुर्सी जाना तय नजर आ रहा है.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us