Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Satish Chandra Mishra: क्या बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा भी छोड़ देंगें पार्टी.?

Satish Chandra Mishra: क्या बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा भी छोड़ देंगें पार्टी.?
मायावती, सतीश मिश्र (फ़ाइल फ़ोटो)

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा भी बसपा को अलविदा कह सकते हैं.ऐसे कयास लगने शुरू हो गए हैं.मिश्रा के बेहद क़रीबी नकुल दुबे को मायावती ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. जिसके बाद ऐसी सम्भावनावों को बल मिल रहा है. Satish chandra mishra Bsp Leader Latest News

Satish Chandra Mishra:वर्तमान समय बहुजन समाज पार्टी अपने सबसे बुरे दौर से गुज़र रही है. 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी मात्र एक सीट जीतने में सफ़ल रही है. 2007 में पूर्ण बहुमत से यूपी की सत्ता में काबिज हुई बसपा का प्रदर्शन लगातार गिरता चला गया है.

बसपा के सारे बड़े नेता एक एक कर पार्टी से किनारे कर दिए गए या उन्होंने खुद से त्यागपत्र देकर पार्टी को अलविदा बोल दिया. वर्तमान में बसपा में मायावती के बाद नम्बर दो की हैसियत पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्र की है. लेकिन 2022 यूपी विधानसभा चुनाव में बसपा की बेहद शर्मनाक हार के बाद पार्टी के भीतर गहन विचार विमर्श का दौर शुरू है. दरअसल इस चुनाव में बसपा का कोर वोट बैंक भी खिसक गया है. पार्टी के भीतर से ही सतीश मिश्रा के विरोध में सुर उठने लगे हैं. 

नकुल दुबे का निष्कासन..

मायावती सरकार में ताकतवर क़बीना मंत्री रहे नकुल दुबे सतीश मिश्रा के रिश्तेदार हैं औऱ उनके बेहद क़रीबी हैं. जिसके चलते बसपा में भी उनका अच्छा ख़ासा रुतबा था.लेकिन शनिवार को अचानक मायावती ने नुकल दुबे पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

सतीश मिश्र छोड़ देंगें पार्टी..!

नुकल दुबे के निष्कासन के बाद सूत्रों के हवाले से आ रही खबरों के अनुसार सतीश चन्द्र मिश्र जल्द ही बसपा को अलविदा कह सकते हैं.वह बीजेपी में शामिल होंगें ऐसी सम्भावना बन रही है. दरअसल सतीश मिश्रा वर्तमान में बसपा से राज्यसभा सांसद हैं. उनका कार्यकाल जुलाई महीने में समाप्त हो रहा है. बसपा के पास ऐसी संख्या भी नहीं है कि उनका कोई नेता अब राज्यसभा जा पाए ऐसे में यह कहा जा रहा है कि बीजेपी अपने कोटे से सतीश को राज्यसभा भेज सकती है.फ़िलहाल ये सब कयास हैं.किसी की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं है.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us