Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Saharanpur Gangster Haji Iqbal News : खनन माफिया व पूर्व MLC गैंगस्टर हाजी इक़बाल की अब 506 करोड़ की सम्पत्ति की जाएगी जब्त

Saharanpur Gangster Haji Iqbal News : खनन माफिया व पूर्व MLC गैंगस्टर हाजी इक़बाल की अब 506 करोड़ की सम्पत्ति की जाएगी जब्त
गैंगस्टर पूर्व एमएलसी हाजी इक़बाल की सम्पत्तियां होंगी जब्त, फोटो सोशल मीडिया

खनन माफिया व बसपा के पूर्व MLC हाजी इक़बाल की मुसीबत अब और बढ़ने जा रही है. सहारनपुर के जिलाधिकारी ने गैंगस्टर हाजी इकबाल गिरोह के 7 सदस्यों की 506 करोड़ की सम्पत्तियों को जब्त करने की बात कही है.


हाईलाइट्स

  • पूर्व एमएलसी गैंगस्टर हाजी इक़बाल की बढ़ी मुश्किलें
  • सहारनपुर समेत लखनऊ,गौतमबुद्ध नगर में 506 करोड़ की अवैध सम्पत्तियां होंगी जब्त
  • 1 लाख रुपये का हाजी इकबाल पर इनाम है घोषित, पुलिस की गिरफ्त से चल रहा है दूर

Former MLC property will be confiscated : गैंगस्टर हाजी इक़बाल बसपा पार्टी से पूर्व एमएलसी रहा और खनन माफिया का चोला ओढ़ अरबों की अवैध सम्पत्ति बना डाली. हाजी इकबाल पुत्रों और भाई के साथ मिलकर सभी अवैध कार्य करने लगा. जिसके बाद कई जमीनों पर कब्जे व दुष्कर्म के आरोप में हाजी इकबाल और इनके पुत्रो व भाई पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू किया.जिसमें इसके पुत्र और भाई तो पुलिस के हत्थे चढ़ गए.जबकि हाजी अबतक पुलिस की गिरफ्त से दूर है.जिसके बाद प्रशासन ने इस पर कड़ी कार्यवाई के आदेश दिए हैं.

पूर्व एमएलसी हाजी इक़बाल पर शिकंजा कसा

हाजी इकबाल बहुजन समाज पार्टी से पूर्व एमएलसी रहा है. बसपा कार्यकाल में खनन माफिया बनकर अरबों की संपत्ति का एम्पायर खड़ा कर डाला. यही नहीं हाजी इकबाल पर यह आरोप है कि वह अपने पुत्रों और भाई के साथ मिलकर लोगों को धमकाकर उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर उन्हें धमकाता था. वही इनपर सामूहिक दुष्कर्म का भी आरोप लगा था.

400 करोड़ की सम्पत्ति की हो चुकी है कुर्की अब 506 करोड़ की सम्पत्ति की बारी

इस मामले की शिकायत पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन से की थी. जहां पर हाजी पर लगे आरोप जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की जांच में सही पाए गए. आरोप के बाद पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रहे हाजी इकबाल की 400 करोड़ की संपत्ति की कुर्की कर दी गई और 1 लाख रुपये का इनाम भी पुलिस ने घोषित कर भगौड़ा घोषित कर दिया गया.वही अब एक बार फिर से हाजी इकबाल गैंग से जुड़े सात सदस्यों की 506 करोड़ की संपत्ति को भी जब्त करने के आदेश दिए गए.

गैंगस्टर के पुत्र और भाई है जेल में बंद

हालांकि इन सभी मामलों में अभी हाजी इकबाल के सभी पुत्र और भाई जेल में बंद है. जबकि मुख्य आरोपित गैंगस्टर हाजी इकबाल अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है . पुलिस प्रशासन ने नोएडा, सहारनपुर और लखनऊ की संपत्ति भी चिन्हित की है जिन पर जल्द कार्रवाई हो सकती है.

सहारनपुर डीएम ने क्या बताया

डीएम दिनेश चंद्र ने बताया कि हाजी इकबाल के विरुद्ध गैंगस्टर की भी कार्यवाई हुई, इस मामले  समेत 36 मुकदमे उनपर दर्ज हैं. जिनमें वह कुछ में फरार चल रहा है. गैंग के 7 सदस्यो समेत हाजी इकबाल की सभी संपत्ति लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर में है. यह संपत्ति 63 स्थानों पर है .

डीएम कोर्ट से जब्तीकरण के आदेश

बेहट और मिर्जापुर पुलिस ने इन सम्पत्तियों के बारे में पूरी जानकारी डीएम को भेजी, डीएम कोर्ट की ओर से हाजी इकबाल को नोटिस भेजा गया लेकिन उनकी तरफ से संतुष्ट जवाब नहीं मिला. जिसके बाद डीएम कोर्ट की ओर से सम्पतियो पर जबतीकरण के आदेश दिये हैं. जब्तीकरण की कार्यवाई के लिए सहारनपुर में मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए गए है.

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us