Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Rakesh Sachan Profile:भाजपा में शामिल होते ही राकेश सचान को मिला टिकट आइए जानते हैं इनका राजनीतिक सफ़र

राकेश सचान (फ़ाइल फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह)

गुरुवार को कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राकेश सचान को भाजपा ने 24 घण्टे के भीतर ही ईनाम स्वरूप भोगनीपुर विधानसभा से टिकट दे दिया.कौन हैं राकेश सचान आइए जानते हैं. Rakesh sachan Biography in hindi Bhoganipur assembly bjp candidate

Rakesh Sachan Profile:कभी सपा के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले राकेश सचान ने 2019 में कांग्रेस का दामन थामा लेकिन यह सफ़र ज्यादा लम्बा नहीं चला औऱ 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के समय ऐन मौक़े पर भाजपा में शामिल हो गए औऱ 24 घण्टे के भीतर ही विधानसभा उम्मीदवार का टिकट भाजपा से हासिल कर लिया. Rakesh Sachan Biography In Hindi

कौन हैं राकेश सचान..

राकेश सचान की गिनती कानपुर घाटमपुर औऱ फतेहपुर क्षेत्र के कद्दावर नेताओं में होती है.कुर्मी बिरादरी से आने वाले राकेश कानपुर की घाटमपुर सीट से 1993 और 2002 में विधायक रहे इसके बाद 2009 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर फतेहपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ा औऱ जीत दर्ज कर सांसद बने.

2014 में सपा के टिकट पर फ़िर से फतेहपुर से चुनाव लड़े लेकिन मोदी लहर में राकेश सचान को बीजेपी की साध्वी निरंजन ज्योति ने तगड़ी शिकस्त दी थी इस चुनाव में राकेश सचान तीसरे नम्बर पर आए थे.दूसरे पर बसपा के अफ़ज़ल सिद्दीकी थे. Bhoganipur Assembly Bjp Candidate 2022 Election

Read More: Suvendu Adhikari CM Oath: ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री, जानिए क्यों अब तक नहीं की शादी

2019 में सपा बसपा गठबंधन में फतेहपुर की लोकसभा सीट बसपा के खाते में चली गई थी.बसपा ने सुखदेव प्रसाद वर्मा को टिकट दिया.जिससे नाराज़ होकर राकेश सचान कांग्रेस में शामिल हो गए थे.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

इसके बाद 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़े.लेकिन बुरी तरह हार गए.बावजूद इसके कांग्रेस में प्रियंका गांधी की टीम का हिस्सा रहे.सचान प्रियंका गाँधी के खास सिपहसालारों में से एक थे.वह प्रियंका गाँधी की सलाहकार समिति का हिस्सा थे.

साथ ही कांग्रेस के प्रदेश महासचिव.लेकिन सियासी माहौल के जानकार सचान ने धीरे से भाजपा में सम्पर्क साधना शुरू किया.औऱ 27 जनवरी को दिल्ली में यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के जरिए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

टिकट की गारंटी पर भाजपा में हुए थे शामिल..

जानकार बताते हैं कि राकेश सचान बीजेपी से टिकट की गारंटी पर ही पार्टी में शामिल हुए थे.उन्होंने फतेहपुर की बिंदकी विधानसभा औऱ कानपुर देहात की भोगनीपुर विधानसभा से टिकट की मांग की थी.जिस पर भाजपा ने उन्हें भोगनीपुर विधानसभा से टिकट दे दिया है.

फ़र्जी लिस्ट वायरल होने से मच गया था हड़कम्प..

गुरुवार को राकेश सचान के भाजपा में शामिल होने के बाद बिंदकी विधानसभा में बीजेपी दावेदारों के बीच खलबली मच गई थी.इसके कुछ घण्टे बाद ही एक लिस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो गई जिसमें राकेश सचान की पत्नी सीमा सचान का नाम बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर बिंदकी विधानसभा से लिखा हुआ था.लिस्ट वायरल होने के बाद हड़कम्प मच गया.हालांकि कुछ देर बाद ही युगान्तर प्रवाह की पड़ताल में यह साबित हो गया था कि यह लिस्ट फ़र्जी है.

28 Jan 2022 By Shubham Mishra

Rakesh Sachan Profile:भाजपा में शामिल होते ही राकेश सचान को मिला टिकट आइए जानते हैं इनका राजनीतिक सफ़र

Rakesh Sachan Profile:कभी सपा के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले राकेश सचान ने 2019 में कांग्रेस का दामन थामा लेकिन यह सफ़र ज्यादा लम्बा नहीं चला औऱ 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के समय ऐन मौक़े पर भाजपा में शामिल हो गए औऱ 24 घण्टे के भीतर ही विधानसभा उम्मीदवार का टिकट भाजपा से हासिल कर लिया. Rakesh Sachan Biography In Hindi

कौन हैं राकेश सचान..

राकेश सचान की गिनती कानपुर घाटमपुर औऱ फतेहपुर क्षेत्र के कद्दावर नेताओं में होती है.कुर्मी बिरादरी से आने वाले राकेश कानपुर की घाटमपुर सीट से 1993 और 2002 में विधायक रहे इसके बाद 2009 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर फतेहपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ा औऱ जीत दर्ज कर सांसद बने.

2014 में सपा के टिकट पर फ़िर से फतेहपुर से चुनाव लड़े लेकिन मोदी लहर में राकेश सचान को बीजेपी की साध्वी निरंजन ज्योति ने तगड़ी शिकस्त दी थी इस चुनाव में राकेश सचान तीसरे नम्बर पर आए थे.दूसरे पर बसपा के अफ़ज़ल सिद्दीकी थे. Bhoganipur Assembly Bjp Candidate 2022 Election

2019 में सपा बसपा गठबंधन में फतेहपुर की लोकसभा सीट बसपा के खाते में चली गई थी.बसपा ने सुखदेव प्रसाद वर्मा को टिकट दिया.जिससे नाराज़ होकर राकेश सचान कांग्रेस में शामिल हो गए थे.

इसके बाद 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़े.लेकिन बुरी तरह हार गए.बावजूद इसके कांग्रेस में प्रियंका गांधी की टीम का हिस्सा रहे.सचान प्रियंका गाँधी के खास सिपहसालारों में से एक थे.वह प्रियंका गाँधी की सलाहकार समिति का हिस्सा थे.

साथ ही कांग्रेस के प्रदेश महासचिव.लेकिन सियासी माहौल के जानकार सचान ने धीरे से भाजपा में सम्पर्क साधना शुरू किया.औऱ 27 जनवरी को दिल्ली में यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के जरिए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

टिकट की गारंटी पर भाजपा में हुए थे शामिल..

जानकार बताते हैं कि राकेश सचान बीजेपी से टिकट की गारंटी पर ही पार्टी में शामिल हुए थे.उन्होंने फतेहपुर की बिंदकी विधानसभा औऱ कानपुर देहात की भोगनीपुर विधानसभा से टिकट की मांग की थी.जिस पर भाजपा ने उन्हें भोगनीपुर विधानसभा से टिकट दे दिया है.

फ़र्जी लिस्ट वायरल होने से मच गया था हड़कम्प..

गुरुवार को राकेश सचान के भाजपा में शामिल होने के बाद बिंदकी विधानसभा में बीजेपी दावेदारों के बीच खलबली मच गई थी.इसके कुछ घण्टे बाद ही एक लिस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो गई जिसमें राकेश सचान की पत्नी सीमा सचान का नाम बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर बिंदकी विधानसभा से लिखा हुआ था.लिस्ट वायरल होने के बाद हड़कम्प मच गया.हालांकि कुछ देर बाद ही युगान्तर प्रवाह की पड़ताल में यह साबित हो गया था कि यह लिस्ट फ़र्जी है.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल
फतेहपुर और रायबरेली को जोड़ने वाला असनी-गेगासों गंगा पुल 11 महीने बाद पूरी तरह भारी वाहनों के लिए खोल दिया...
Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन
Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई
मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी
Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल
Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

Follow Us