Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Opposition Party Meeting : लोकसभा चुनाव 2024 में अब INDIA वर्सेज NDA

Opposition Party Meeting : लोकसभा चुनाव 2024 में अब INDIA वर्सेज NDA
कर्नाटक में विपक्षी दलों की लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्दनेजर विपक्ष एकजुट होकर कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर में विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर रहा है.यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में की जा रही है.इस बैठक का मकसद यह है कि बीजेपी को सत्ता से कैसे हटाया जाए.जिसपर बैठक कर रणनीति तैयार की जा रही है.


हाईलाइट्स

  • कर्नाटक में विपक्षी दलों की चल रही है महाबैठक,लोकसभा चुनाव को लेकर बनाई जा रही रणनीति
  • कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के नेतृत्व में की जा रही बैठक, 26 दलों के नेता शामिल
  • सूत्रों की माने तो विपक्षी दल के गठबंधन का नाम होगा इंडिया,हालांकि नाम की स्थिति अभी साफ नहीं

Alliance meeting of opposition parties : बेंगलौर में हो रही विपक्षी दलों की यह मीटिंग आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है.इस बैठक में 26 दलों के शीर्ष नेता शामिल हैं. गठबंधन का अगला नाम क्या होगा इस पर चर्चा की जा रही है.सूत्रों की माने तो विपक्षी दलों के इस गठबंधन का नाम 'india' हो सकता है.यानि आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया वर्सेज एनडीए के बीच चुनाव होगा.अभी से ट्वीट के जरिये शिवसेना के नेता team india vs team nda का नाम देने लगे हैं.

बैंगलौर में विपक्षी गठबंधन की बैठक,26 दल के नेता शामिल

कर्नाटक में कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों के साथ होटल ताज में बैठक की जा रही है.महाबैठक में कई रणनीतियां बनाई जा रही हैं.इस महाबैठक में विभिन्न राज्यों में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा की जा सकती है.बेंगलुरु में हो रही विपक्ष की महाबैठक में सभी दल के नेता अपनी राय रख रहे हैं और भाजपा को कैसे सत्ता से दूर किया जाए इस पर मंथन जारी है.साथ ही लोकतंत्र और देश को बचाने पर चर्चा हुई.

आपसी सहमति से बनाया नाम इंडिया,विपक्षी एकता का नाम हुआ इंडिया

लोकसभा चुनाव में एक पर एक ही प्रत्याशी उतारने पर बात चल रही है.तभी ये तय किया जाएगा कौन दल,किस सीट पर कहां से प्रत्याशी उतारेगा. इस विपक्षी गठबंधन में किस तरह से एकजुट होकर चुनाव लड़ना है और किस तरह से भाजपा को हराना है. आपसी सहमति से विपक्षी गठबंधन ने नाम 'इंडिया' दिया है. जिसका पूरा नाम 'इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्ल्युसिव एलायंस' है. वहीं गठबंधन का नाम जारी होने के बाद रियेक्शन आना शुरू हो गए हैं.शिवसेना नेता ने ट्वीट कर कहा कि टीम इंडिया वर्सेज टीम एनडीए, विपक्षी गठबन्धन जेडीयू ने नाम पर पूरी तरह मुहर लगा दी है.

बैठक में ये नेता रहे शामिल

इस विपक्षी गठबंधन बैठक में सोनिया गांधी,राहुल गांधी ,नीतीश कुमार,लालू यादव,अखिलेश यादव,तेजस्वी यादव,हेमंत सोरेन, ममता बनर्जी, सीताराम येचुरी, स्टालिन, उद्दव ठाकरे, शरद पवार,महबूबा मुफ़्ती, फारुख अब्दुल्ला,उमर अब्दुल्ला,अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान,संजय सिंह,डी राजा मौजूद हैं.

बीजेपी संविधान को खत्म करना चाहती है,विपक्ष की अगली बैठक मुम्बई में

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस विपक्ष के गठबंधन का नाम सर्वसम्मति से india रखा गया है.बैठक में लोकतंत्र और देश को बचाने पर चर्चा हुई.यानी अब यूपीए की जगह इंडिया नाम होगा.विपक्ष की अगली बैठक मुम्बई में होगी.खड़गे ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी संविधान को खत्म करना चाहती है.एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि 30 में से ये ही नही पता कि कितने रजिस्टर्ड हैं.बात कर रहे 38 की.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us