Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

राजनीति:वोट डालने के बाद ऐसा क्या बोल गईं प्रियंका गांधी कि लोग सुनते ही रह गए.?

राजनीति:वोट डालने के बाद ऐसा क्या बोल गईं प्रियंका गांधी कि लोग सुनते ही रह गए.?
फोटो साभार ANI

दिल्ली में आज दोपहर 12 बजे के क़रीब वोट डालने के बाद प्रियंका गांधी ने क्या कुछ कहा मौजूदा लोकसभा चुनाव को लेकर पढ़े युगान्तर प्रवाह की यह रिपोर्ट।

नई दिल्ली: छठे चरण के अंतर्गत दिल्ली की सातों सीटों पर रविवार को वोट डाले गए।आज दोपहर क़रीब 12 बजे नई दिल्ली के लोधी एस्टेट इलाके में स्थित सरदार पटेल स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ वोट डालने पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंकागांधी मतदान करने के बाद मीडिया से रूबरू हुईं।

यह भी पढ़े:लोकसभा चुनाव के छठे चरण में यूपी की चौदह सीटों पर युगान्तर प्रवाह का विश्लेषण कैसा होगा भाजपा के लिए इस चरण का मतदान.!

प्रियंका गाँधी वाड्रा ने कहा कि बीजेपी की सरकार जा रही है और जनता में सरकार के ख़िलाफ़ बहुत ग़ुस्सा है। प्रियंका ने कहा कि लोग बीजेपी की सरकार से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मुद्दों पर नहीं इधर-उधर की बात करते हैं। लोकतंत्र को बचाने के लिए यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। 15 लाख और दो करोड़ रोज़गार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री क्यों जवाब नहीं देते।

इसके अलावा प्रियंका पोलिंग बूथ में मौजूद एक वृद्ध महिला के गले भी मिली। बुजुर्ग महिला ने प्रियंका के सिर पर हाँथ फेरते हुए उन्हें भी आशीर्वाद दिया।
गौरतलब है कि इस बार के लोकसभा चुनावों के ऐलान के कुछ दिनों पहले ही सक्रिय राजनीति में आई प्रियंका गांधी की भी इन चुनावों में कड़ा इम्तिहान होगा और आने वाली 23 मई को जब नतीज़े आएंगे वह भी प्रियंका की आगे की राजनीति की दिशा और दशा तय करेंगे।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us