Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

महाराष्ट्र:क्या जल्दबाजी में लंगड़े घोड़े पर दांव लगा बैठी बीजेपी..पवार ने कहा विधायक हमारे साथ..!

महाराष्ट्र:क्या जल्दबाजी में लंगड़े घोड़े पर दांव लगा बैठी बीजेपी..पवार ने कहा विधायक हमारे साथ..!
फोटो साभार ANI

एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक साझा प्रेस कांफ्रेंस की है।पवार ने कहा के एनसीपी भाजपा के खिलाफ है..पढें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

महाराष्ट्र:राज्य में शनिवार सुबह अचानक से सब कुछ बदल गया।जहां कल तक उद्धव मुख्यमंत्री बनने जा रहे थे वहीं सुबह होते होते देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली।एनसीपी नेता व शरद पवार के भतीजे अजीत पवार उपमुख्यमंत्री बन गए।लेक़िन अब ऐसा लग रहा है कि पिक्चर अभी समाप्त नहीं हुई है।क्योंकि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने इस पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

ये भी पढ़े-राजनीति:एनसीपी में फूट..पवार बोले अजीत का निजी निर्णय..हम फैसले के साथ नहीं..!

उन्होंने देवेंद्र फडणवीस के साथ शनिवार सुबह उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले अपने भतीजे अजित पवार की भी आलोचना की।शरद पवार ने कहा कि उन्हें अचानक अजित के उप-मुख्यमंत्री बनने का पता चला और उनके फ़ैसले का एनसीपी से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने अजित पवार के फ़ैसले को एनसीपी की विचारधारा के ख़िलाफ़ बताया और कहा कि इस संबंध में पार्टी कार्रवाई करेगी।शरद पवार ने यह भी कहा कि फडणवीस विधानसभा में बहुमत साबित नहीं कर पाएंगे।

ये भी पढ़े-राजनीति:महाराष्ट्र में रातों रात बीजेपी ने पलट दी बाजी..फड़नवीस ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ.!

शरद पवार ने यह दावा भी किया जो भी विधायक अजित के साथ गए थे, वे वापस आ रहे हैं।उन्होंने कहा कि विधायकों को पता नहीं था कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है और उन्हें शपथ लेने का भी पता नहीं था।

आपको बता दे कि अब भाजपा के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती विधानसभा में बहुमत साबित करने की होगी।यदि एनसीपी प्रमुख शरद पवार अपने भतीजे अजित पवार के साथ गए विधायकों को पुनः अपने पक्ष में लाने में कामयाब हो जाते हैं तो बीजेपी का अजित पवार के साथ सरकार बनाने का फैसला लंगड़े घोड़े पर दांव लगाने जैसा होगा जो कुछ दूर चलने के बाद धराशायी भी हो सकता है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us