Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

यूपी का बस मामला:अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में फतेहपुर में कांग्रेसियों का धरना..बीजेपी पर हमला.!

यूपी का बस मामला:अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में फतेहपुर में कांग्रेसियों का धरना..बीजेपी पर हमला.!
फतेहपुर:धरना देते कांग्रेसी।

यूपी में पिछले दो दिनों से भाजपा और कांग्रेस बसों को लेकर आमने सामने हैं..एक दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं..इस बीच मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी हो जाने से मामला औए गर्म हो गया है..फतेहपुर में गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने धरना दिया..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर:कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने यूपी के जो मजदूर बाहर फँसे हुए हैं उनको लाने के लिए एक हज़ार बसों का इतंजाम अपनी पार्टी की तरफ़ से किया था।कांग्रेस का आरोप है कि बसें दिल्ली यूपी की सीमा पर खड़ी हुईं हैं लेक़िन उनको योगी सरकार द्वारा परमीशन नहीं दी जा रही है।इस मामले को लेकर बीते दो दिनों से जमकर सियासी बवाल मचा हुआ है।कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर हमलावर हैं।इस बीच मंगलवार को अचानक से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू गिरफ्तार कर लिए जाते हैं।जिसके बाद सियासी घमासान और तेज हो गया है।

गिरफ्तारी के विरोध में फतेहपुर में धरना..

प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश पांडेय की अगुवाई में कांग्रेसियों ने बुलेट चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए धरना दिया।

ये भी पढ़े-कोरोना:फतेहपुर में बुधवार को मिला एक नया पाज़िटिव..अब तक चार हुए ठीक..!

इस दौरान मीडिया से मुखातिब हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि प्रियंका जी के आदेश पर 600 बसें राजस्थान से लेकर प्रदेश अध्यक्ष लेकर चले ये बसे दिल्ली यूपी बार्डर पर जानी थीं।जहाँ से यूपी जाने वाले पैदल मजदूरों को ले जाया जा सके लेक़िन प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को आगरा पहुचंने पर गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़े-कोरोना:फतेहपुर-गाँव में घूम रहे बाहर से आए व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा.!

पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष व उनके साथ मौजूद अन्य नेताओं के साथ काफ़ी बर्बरता पूर्वक व्यवहार किया और जबरन गाड़ी में बैठाकर गिरफ्तार कर ले गए।जिसके विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने पार्टी कार्यालय में ही धरना दिया है।

ये भी पढ़े-क्वारंटाइन सेंटर में रात भर चला रंगारंग कार्यक्रम..अश्लील गानों में बालाओं के लगते रहे ठुमके..!

अखिलेश पांडेय ने पलायन कर रहे मजदूरों की दुर्दशा पर भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि एक तो पीएम मोदी ने एक बारगी लॉकडाउन लगाने का निर्णय कर लिया।ग़रीब मजदूरों के बारे में जरा सी भी चिंता नहीं की।उनको सड़कों पर पैदल ही चलने के लिए मजबूर कर दिया गया।अब जबकि हमारी नेता प्रियंका गांधी द्वारा मजदूरों के लिए बसें भेजी गईं तो उनको भी परमीशन नहीं दी जा रही है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय के अलावा दिवाकर अवस्थी, हेमलता पटेल समेत कई नेता मौजूद रहे।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
फतेहपुर जिले के खागा स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर में स्वास्थ्य व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. आरोप...
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत

Follow Us