Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:प्रियंका दौरा-औंग में हुए महिला संवाद कार्यक्रम की पाँच बड़ी बातें।

फतेहपुर:प्रियंका दौरा-औंग में हुए महिला संवाद कार्यक्रम की पाँच बड़ी बातें।
औंग में महिलाओं से बात करतीं प्रियंका गांधी

ज़िले में आई प्रियंका गांधी ने औंग क़स्बे में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम से अपने दौरे की शुरुआत की..इस कार्यक्रम की जाने पाँच बड़ी बातें युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर दौरे में आई प्रियंका गांधी ने औंग क़स्बे में आयोजित कांग्रेस के महिला संवाद कार्यक्रम से दौरे की शुरुआत की।महिलाओं के बीच क़रीब 20 मिनट तक संवाद के माध्यम से जुड़ी प्रियंका ने इन पांच प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की।

1-सबसे पहले प्रियंका ने नोटबन्दी को लेकर मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी एक ऐसा फैसला था जिससे छोटे शहरों के व्यापार को पूरी तरह से नष्ट कर दिया औऱ लोग बेरोजगार हो गए।

2-प्रियंका ने संवाद के माध्यम से महिलाओं से यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार के दौर में शुरू ही ग़रीब मजदूरों के लिए मनरेगा योजना भी इस सरकार में पूरी तरह से फेल हुई है।इस योजना के तहत काम करने वाली ग़रीब महिलाओं को अब सालो तक उनके मेहनत का पैसा नहीं मिलता जब कि हमारी सरकार में काम के तुरंत बाद पूरा भुगतान हो जाता था।

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

3-कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने यूपी में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध को लेकर भी सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

4-प्रियंका के इस महिला संवाद कार्यक्रम में पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा कि आपकी दादी(इंद्रा गांधी) ने हम लोगों को रोजगार दिया था लेक़िन मौजूदा वक्त में महंगाई को देखते हुए हम लोंगो को मिल रहा मानदेय बेहद कम है।जिस पर प्रियंका ने जवाब देते हुए यह कहा कि आप लोगों की वेतन सम्बंधित सभी समस्याओं को सरकार बनने के बाद दूर किया जाएगा।

5-पूर्वी यूपी की प्रभारी व पार्टी की महासचिव प्रियंका ने महिलाओं से कहा कि भाजपा सरकार ने आपको उज्वला योजना के तहत सिलेंडर तो दे दिया लेक़िन वही सिलेंडर जो कांग्रेस सरकार में 350 का मिलता था अब 750 के ऊपर मिल रहा है।

प्रियंका का यह संवाद भले ही महिलाओं के साथ रहा हो पर उन्होंने उन्ही मुद्दों पर बात की जो वो अपने हर चुनावी कार्यक्रमों के दौरान करती हैं।

Tags:

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us