Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:शहर की सड़कों में लालटेन लेकर निकले कांग्रेसी..बिजली की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में लगे सरकार विरोधी नारे!

फतेहपुर:शहर की सड़कों में लालटेन लेकर निकले कांग्रेसी..बिजली की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में लगे सरकार विरोधी नारे!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

बिजली की कीमतों में हुई वृद्धि को लेकर कांग्रेस शुक्रवार शाम से पूरे प्रदेश में लालटेन जुलूस के माध्यम से विरोध करने के लिए सड़क पर उतरी है.फतेहपुर में भी कांग्रेसियों ने लालटेन जुलूस निकाला..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:बिजली वृद्धि को लेकर विपक्षी दलों के निशाने पर आई सूबे की योगी सरकार को चौतरफा विरोध झेलना पड़ रहा है।सरकार के इस फैसले के विरोध में कांग्रेस ने एक बड़े आन्दोलन की शुरुआत कर दी हैं।शुक्रवार से शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन अगले चार दिनों तक प्रत्येक जिलों में चलेगा इस विरोध प्रदर्शन को लालटेन जुलूस का नाम दिया गया है।

शुक्रवार शाम को ज़िले की तीनों तहसील मुख्यालयों में कांग्रेसियों द्वारा लालटेन जुलूस निकाला गया।सदर तहसील मुख्यालय में देर शाम पार्टी कार्यालय में इकठ्ठा होकर कांग्रेसियों ने जिला अध्यक्ष अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में हांथो में लालटेन थाम शहर के मुख्य मार्गो में सरकार के बिजली वृद्धि निर्णय के विरोध में घूमे।

ये भी पढ़े-यूपी:बढ़ाए गए बिजली दामों के विरोध में काँग्रेस पूरे प्रदेश में निकालेगी लालटेन जुलूस..काँग्रेस ने ऐसे बनाई रणनीति!

युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार तानाशाह  हो चुकी है सरकार बनने के बाद से लेकर अब तक तीन बार बिजली के दामों में वृद्धि हो चुकी है।लेक़िन इस बार तो योगी सरकार ने जिस तरह से 10 से 18 फीसदी तक दामो को बढ़ाया है वह और भी निराशाजनक है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस योगी सरकार की जनविरोधी नीतियों का लगातार विरोध कर रही है और आगे भी सड़को पर उतर करती रहेगी।कांग्रेसियों ने जुलूस के दौरान जमकर योगी मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए।इस जुलूस में प्रमुख रूप से शामिल कांग्रेसी नेता दिवाकर अवस्थी,उदित अवस्थी,राजन तिवारी,अमित मिश्रा नीटू,शिवाकांत तिवारी के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us