Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कांग्रेस की CWC की बैठक में मचा हुआ है बवाल..कपिल सिब्बल ने ट्वीट हटाया बायो बदला..!

कांग्रेस की CWC की बैठक में मचा हुआ है बवाल..कपिल सिब्बल ने ट्वीट हटाया बायो बदला..!
CWC की बैठक जारी।फ़ोटो-ANI

कांग्रेस नेतृत्व को लेकर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की जारी बैठक में पार्टी के अंदर खाने मचा गतिरोध खुलकर सामने आ गया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

नई दिल्ली:पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से दो धड़ों में बंट गई है।ये पूरा बवाल रविवार को कांग्रेस के 23 वरिष्ठ नेताओं द्वारा पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी को लिखे गए एक पत्र के बाद शुरू हुआ है।CWC meeting news

पत्र लिखने वालों में गुलाब नबी आज़ाद, कपिल सिब्बल जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं जिन्होंने मांग की थी संगठन में भारी बदलाव किए जाने की जरूरत है।इसके बाद सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की एक बैठक बुलाई गई है।इस बैठक में सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफ़े की पेशकश की है लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया से पद में बने रहने की सिफारिश की है।

ये भी पढ़ें-24 August 2020 rashifal:स्वास्थ्य सम्बन्धी अनदेखी महंगी पड़ सकती है..जानें सभी राशियों का हाल.!

इस बीच यह भी ख़बर आई कि राहुल गांधी ने कथित तौर पर मीटिंग के दौरान पत्र लिखने वाले नेताओं पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाया।जिसके बाद गुलाम नबी आज़ाद ने कहा कि यदि बीजेपी से उनकी मिलीभगत साबित हो जाती है तो वह सारे पदों से इस्तीफ़ा दे देंगे। congress news

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

बवाल यहीं नहीं रुका वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल ने राहुल गाँधी को आड़े हांथो लेते हुए ट्वीट किया कि-"राहुल गांधी कहते हैं कि हमारी बीजेपी के साथ सांठ-गांठ है। राजस्थान हाईकोर्ट में पार्टी को सफलता दिलाई। मणिपुर में बीजेपी के खिलाफ पूरी ताकत से पार्टी का बचाव किया। पिछले 30 सालों में बीजेपी के पक्ष में एक भी बयान नहीं दिया।फिर भी हम पर बीजेपी से सांठ-गांठ का आरोप लग रहा है।’’

ये भी पढ़ें-फतेहपुर:नलकूप में सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या..!

सिब्बल के इस ट्वीट पर विवाद खड़ा होने के बाद कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी ने ‘सांठगांठ’ के आरोप वाली कोई टिप्पणी नहीं की।
उन्होंने सिब्बल के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, ‘‘कृपया, फर्जी विमर्श अथवा गलत सूचना फैलाए जाने से गुमराह मत होइए।परंतु हमें एक दूसरे से लड़ने और कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने के बजाय अधिनायकवादी मोदी सरकार से लड़ने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है।" kapil sibbal tweet

लेक़िन इसके थोड़ी देर बाद ही कपिल सिब्बल ने दूसरा ट्वीट किया इसमें उन्होंने लिखा, "राहुल गांधी ने खुद मुझसे कहा है कि जो बात उनसे जोड़कर कही जा रही है वह गलत है।इसलिए मैं अपना पहले का ट्वीट डिलीट कर रहा हूं।"

हालांकि इन सबके बीच कपिल सिब्बल ने अपने ट्वीटर प्रोफाइल के बायो(परिचय) से कांग्रेस का जिक्र हटा दिया है।उनके बायो में न तो अब कांग्रेस पार्टी का जिक्र है और न ही वह पार्टी में किस पद में है इसका जिक्र।

Tags:

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us