Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Bihar Politics News: नीतीश 5वीं दफा मारने जा रहे पलटी ! नीतीश कुमार थामेंगे बीजेपी का दामन, बिहार की राजनीति पर सियासी घमासान

Bihar Politics News: नीतीश 5वीं दफा मारने जा रहे पलटी ! नीतीश कुमार थामेंगे बीजेपी का दामन, बिहार की राजनीति पर सियासी घमासान
बिहार सीएम नीतीश कुमार, फोटो साभार सोशल मीडिया

Nitish Kumar JDU News In Hindi

बिहार (Bihar) में सियासी घमासान (Political Conflict) शुरू हो गया है. आज का दिन बिहार की सियासत से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. नीतीश कुमार के एनडीए (Nda) में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है. माना जा रहा है वे जल्द मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा (Resign) देकर एनडीए का दामन थाम सकते हैं. इस बीच नीतीश के इस फैसले पर सियासी घमासान शुरू हो गया है.

बिहार में सियासी घमासान, नीतीश मारेंगे पलटी

लोकसभा चुनाव (Loksabha Eleection) से पहले बिहार (Bihar) की राजनीति पर सियासी घमासान (Political Conflict) शुरू हो गया है. दरअसल जेडीयू प्रमुख (Jdu Chief) और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) एक बार फिर पलटी (Turn) मारने जा रहे है. अबतक जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस की महागठबंधन की सरकार चल रही है. नीतीश कुमार ने ही भाजपा को गद्दी से हटाने के लिए इंडिया गठबंधन की संरचना की थी. पहली इंडिया गठबंधन की बैठक भी बिहार में हुई थी. अब बिहार की राजनीति फिर से करवट ले रही है.

क्या नीतीश बीजेपी का थामेंगे दामन?

नीतीश कुमार ने पूरा मन बना लिया है कि वह एक बार फिर से बीजेपी-एनडीए (Bjp-Nda) के साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए लगभग उनका फैसला तय माना जा रहा है. ऐसे में यह माना जा रहा है कि अब इंडिया गठबंधन (India Alliance) जो भाजपा के खिलाफ तैयार किया गया था उसका कोई महत्व ही नहीं रह जायेगा. क्योंकि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने पहले ही अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है. इसी बीच आम आदमी पार्टी के पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया है. बिहार से जेडीयू ने भी इंडिया गठबंधन से नाता तोड़ लिया है. इसकी कहीं न कहीं वजह इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार को महत्व न देना समझ आ रहा है.

इंडिया गठबंधन में नहीं मिला महत्व, आज नीतीश राज्यपाल को सौंप सकते हैं इस्तीफा

नीतीश ने ही इस इंडिया गठबंधन (India Alliance) को तैयार कराने में अहम भूमिका निभाई. उनको अधिक महत्व नहीं दिया जा रहा था. न तो उनको संयोजक बनाया गया, सूत्रों की माने तो नीतीश की इच्छा प्रधानमंत्री पद के दावेदार की थी लेकिन वो भी कई दलों के विरोध के कारण नहीं पूरा हो पाया. जिसके बाद उनके अंदर नाराजगी थी. इधर भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए उन्होंने अपनी कुर्सी को पूर्णतया सुरक्षित करने के लिए पांचवी दफा पलटी मारकर दांव खेला है.

माना जा रहा है कि आज नीतीश कुमार राज्यपाल (Governor) को इस्तीफा (Resign) दे सकते हैं. कई लोगों का कहना है कि नीतीश बड़े नेता हैं, उनका कद बहुत बड़ा है. ऐसे समय उनका पलटी मारना उनके राजनीति के लिए ठीक नहीं है. वहीं इस मामले में आरजेडी के नेता बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा अभी खेला होना बाकी है.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us