
Aap Mp Raghav Chaddhha : मानसून सत्र के दौरान आप राज्यसभा सांसद राघव चड्डा के साथ हुई अजीब घटना,बीजेपी ने ऐसे ली चुटकी
मानसून सत्र में पहुंचे आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ कुछ ऐसा हुआ,जिसपर बीजेपी ने अपने ट्विटर हैंडल पर तंज कसा है.दरअसल मानूसन सत्र से बाहर निकल रहे आप सांसद राघव चड्ढा को पीछे से एक कौए ने चोंच मार दी.जिसकी तस्वीर वायरल हो रही है.
हाईलाइट्स
- मानसून सत्र से बाहर आ रहे आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ हुई अजीब घटना
- आप सांसद को कौए ने मारी चोंच,तस्वीर हुई वायरल
- बीजेपी ने अपने ट्विटर हैंडल पर कसा तंज,आ रहे कई तरह के रियेक्शन
crow beaked AAP Rajya Sabha MP : आधुनिकता के इस दौर में नेता और अभिनेता से लेकर सभी लोग सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं. यही नहीं सोशल मीडिया एक ऐसा जरिया है.जिसके माध्यम से यह लोग एक दूसरे पर तंज भी कसा करते हैं.कई बार कुछ ऐसी घटनाएं भी हो जाती हैं जिन्हें मुद्दा बनाकर भी यह लोग एक दूसरे की टांग खींचते हुए दिखाई देते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ आप राज्यसभा सांसद के साथ. चलिए आपको बताते हैं ऐसा क्या हुआ जिसपर इतने रियेक्शन आ रहे हैं..

बुधवार को मानसून सत्र से बाहर निकल रहे आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ अजीब घटना हो गयी.जिसकी तस्वीर वायरल हुई है. तस्वीर में देखा जा सकता है कि सांसद बाहर निकल रहे हैं और पीछे से एक कौआ उनपर अटैक कर देता है. जिसपर वह बचते भी नजर आए हैं.फिलहाल तस्वीर वायरल होने के बाद बीजेपी ने इस मामले में निशाना साधा है.

दरअसल बीजेपी दिल्ली द्वारा सोशल मीडिया के प्लेटफार्म ट्विटर पर एक फोटो शेयर की गई है. जिसमे लिखा गया है कि, "झूठ बोले कौवा काटे सुना था लेकिन आज देख भी लिया" इस फोटो में दिख रहा शख्स कोई और नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी से सांसद व बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के मंगेतर राघव चड्ढा है. ऐसा दावा किया जा रहा है कि, जब वे संसद भवन से बाहर निकल रहे थे, कि तभी उनके सर के ऊपर एक कौवा चोंच मारता हुआ भाग निकला. उसी दौरान इस फ़ोटो क्लिक किया गया था.

हालांकि इस ट्वीट के बाद आप सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी के बयान पर पलटवार किया है.उन्होंने लिखा कि रामचन्द्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा, हंस चुगेगा दाना दुनका और कौवा मोती खाएगा.आज तक सिर्फ सुना था, आज देख भी लिया यानी उन्होंने कौए की तुलना बीजेपी से कर दी है.

