Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Who Is Ishita Kishore: यूपीएससी टॉपर इशिता किशोर की कहानी जिसने कठिन परिस्थितियों में भी साहस नहीं छोड़ा

Who Is Ishita Kishore: यूपीएससी टॉपर इशिता किशोर की कहानी जिसने कठिन परिस्थितियों में भी साहस नहीं छोड़ा
कौन हैं इशिता किशोर जिन्होंने UPSC में टॉप किया

UPSC टॉपर इशिता किशोर ने साल 2022 के परिणाम में AIR 1 रैंक अर्जित किया है. रिज़ल्ट आने के बाद उनके घर परिवार में लोग खुशी से झूम उठे. पढ़ाई से लेकर खेल में ऑलराउंडर रहीं इशिता ने बड़े कठिन परिश्रम के बाद ये मुकाम अर्जित किया है


हाईलाइट्स

  • यूपीएससी की टॉपर बनी ग्रेटर नोएडा की इशिता किशोर
  • यूपीएससी के तीसरे प्रयास में अर्जित की सफलता,पहले दो प्रयासों में नहीं निकला था प्रीलिम्स
  • पिता की देश प्रेम की भावना ने उत्पन्न की यूपीएससी जाना,पिता एयरफोर्स में हैं

Who Is Ishita Kishore UPSC Topper 2022: संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को यूपीएससी सीएससी 2022 का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है और इस रिजल्ट में ग्रेटर नोएडा की रहने वाली इशिता किशोर ने AIR 1 रैंक अर्जित की है. इशिता का यह तीसरा प्रयास था. दिल्ली के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन करने वाली इशिता बचपन से ही पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ खेल में भी आगे रहीं. उन्होंने यूपीएससी में टॉप करके अपने परिवार के साथ अपने कॉलेज का नाम रोशन किया है. वहीं इशिता किशोर की सफलता के बाद गूगल पर कोई उन्हें ब्राह्मण कह के बधाई दे रहा है तो कोई उन्हें यादव और कुशवाहा बता रहा है कुछ लोग दलित की बेटी तो कुछ कायस्थ बता रहे हैं यह पहला मौका हैं जब देश में जाति धर्म देख कर बधाई दे रहे हैं 

पिता के देश प्रेम ने बना दिया आईएएस (Ishita Kishore Biography In Hindi)

यूपी के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida News) की रहने वाली इशिता ने 12वीं की पढ़ाई  बाल भारती से 2014 में पूरी की उसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन 2017 में किया. इशिता ने अर्न्स्ट एंड यंग के साथ रिस्क एडवाइजरी में काम किया जिससे उनका यूपीएससी का सपना पूरा हो सके.

बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में होशियार ishita Kishor खेल कूद में भी होशियार थीं. मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि वो राष्ट्रीय स्तर की फुटबाल खिलाड़ी रह चुकी हैं. उनकी मां एक अध्यापिका हैं और बड़ा भाई वकील है. इशिता के पिता एयरफोर्स में हैं जिनके देश प्रेम की भावना को देखते हुए उन्होंने यूपीएससी परीक्षा देने का मन बनाया था.

Read More: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

क्या है यूपीएससी टॉपर इशिता किशोर का मूलमंत्र (Ishita Kishore Biography In Hindi)

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

इशिता किशोर ने अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया है. मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इससे पहले दो प्रयासों में उन्होंने प्रीलिम्स की परीक्षा भी पास नहीं की थी. लेकिन कुछ करने के जज्बे और देश प्रेम की भावना से उन्हें आगे बढ़ने के लिए उत्तासित किया. उन्होंने घर पर ही UPSC की पढ़ाई की और ऑप्सनल विषय के रूप में पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशन रिलेशन को अपना विषय बनाया.

Read More: Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

इशिता ने 9 घंटे पढ़ाई करते हुए टाइम मैनेजमेंट का बेहद ख्याल रखा उन्होंने कहा कि UPSC की तैयारी के लिए विषय में कमांड टाइम मैनेजमेंट और रिवीजन बहुत जरूरी है इसके बिना इस परीक्षा में उत्तीर्ण होना बेहद मुश्किल है साथ देश विदेश की समसमायकी खबरों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us