Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Murder News:फतेहपुर में दिनदहाड़े युवक की गोलीमार कर हत्या

UP Murder News:फतेहपुर में दिनदहाड़े युवक की गोलीमार कर हत्या
Fatehpur Murder News:शव को ले जाती पुलिस

यूपी के फतेहपुर में रविवार दोपहर एक युवक की अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलीमार कर हत्या कर दी गई.दिनदहाड़े हुई हत्या से पूरे इलाक़े में हड़कंप मच गया है.गोली सटाकर कनपटी में मारी गई है.पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर. Fatehpur Murder News

Fatehpur News:यूपी के फतेहपुर में एक बार फ़िर अपराध के ग्राफ़ में तेज़ी से बढ़ोतरी हो गई है.आए दिन हो रही हत्याओं से जिले का माहौल ख़राब हो गया है. ताजा मामला थरियांव थाना क्षेत्र का है जहाँ रविवार को दिनदहाड़े जंगल में एक युवक की गोलीमार कर हत्या कर दी गई.

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेंती सादात गांव निवासी हरिशंकर गुप्ता (30) अपने खेतों के पास पेड़ की छांव में दोपहर में आराम कर रहा था. उसी दौरान  अज्ञात हमलावरों द्वारा हरिशंकर की गोलीमार कर हत्या कर दी गई है. घटना रविवार दोपहर करीब 2 से 3 के बीच की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने शव देख पुलिस को सूचना दी है.

सिर में सटाकर मारी गई है गोली..

मृतक हरिशंकर के सिर में सटाकर गोली मारी गई है. मृतक अपने पाँच भाइयों में तीसरे नम्बर का था. दो बड़े भाइयों की शादी हो चुकी है. चौथे नम्बर वाले भाई की भी शादी हो चुकी है. लेकिन हरिशंकर ने अब तक शादी नहीं की थी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

घटना स्थल पर एसपी राजेश कुमार सिंह, अपर एसपी राजेश कुमार, सीओ प्रगति यादव सहित थरियांव थाना प्रभारी पुलिस फ़ोर्स के साथ मौजूद रहे.एडिशनल एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.सिर में गोली लगी हुई है. एक सदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा.

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

Tags:

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us