Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Unnao News: 94 साल की उम्र में समाजसेवी गया प्रसाद शुक्ल का निधन

Unnao News: 94 साल की उम्र में समाजसेवी गया प्रसाद शुक्ल का निधन
गया प्रसाद शुक्ल (फ़ाइल फ़ोटो)

उन्नाव के सातन गाँव के रहने वाले समाजसेवी गया प्रसाद शुक्ल का 94 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया.शनिवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ. Unnao News

Unnao News In Hindi:उन्नाव के सातन गाँव के रहने वाले समाजसेवी गया प्रसाद शुक्ल का शनिवार के दिन अंतिम संस्कार हुआ. गया प्रसाद शुक्ल का जन्म साल 1928 में कार्तिक पूर्णिमा के दिन सिंकदरपुर कर्ण विकास खण्ड के सातन गाँव में हुआ था. शुक्रवार दोपहर उनका निधन हो गया.Unnao Latest News

अंतिम संस्कार हिंदी साहित्य के मूर्धन्य पुरोधा रहे पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी के गांव गंगा तट कोल्हागाढें  में किया ‌गया.उनके पारिवारिक पूर्व ब्लाक प्रमुख सिकंदरपुर कर्ण शिवाकांत शुक्ला, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार प्रेम शंकर अवस्थी ने भी गंगातट पर पहुंचकर उनकी अन्तेष्ठि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.श्री अवस्थी ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय विजय शंकर अवस्थी से श्री शुक्ल का आत्मीय लगाव रहा है वैसा ही लगाओ खुद उनसे रहा है.वे सामाजिक एवं धार्मिक धार्मिक विचारधारा वाले व्यक्ति थे.उनका गंगा,गांव और गरीब के प्रति विशेष लगाव था.

स्थानीय लोगों के मुताबिक श्री शुक्ल बचपन से ही धार्मिक औऱ सामाजिक कार्यों में रुचि लेते थे.पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए वह लगातार सामाजिक कार्यों में भी प्रतिभाग करते रहे.

परिवारीजन बताते हैं कि शुक्रवार की सुबह वह बिल्कुल ठीक थे नित्य की भांति उन्होंने स्नानादि करने के बाद दैनिक पूजा अर्चना की दान आदि किया.फ़िर घर वालों से कहा कि अब हम चलते हैं. इसके कुछ देर बाद ही उनके प्राण निकल गए. 94 वर्ष की अवस्था में इस तरह से मृत्यु होना आस पास के इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में डीएम ऑफिस के बाहर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, न्याय के लिए दर-दर भटकी लीलावती

श्री शुक्ल अपने पीछे अपनी पत्नी फूलदुलारी औऱ दो लड़के दुर्गाशंकर शुक्ल औऱ शंकर दयाल शुक्ल सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us