Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP lockdown:सिपाही ने दरोगा पर जमकर बरसा दिए डंडे..वीडियो हुआ वायरल..!

UP lockdown:सिपाही ने दरोगा पर जमकर बरसा दिए डंडे..वीडियो हुआ वायरल..!
ddd

यूपी के सीतापुर ज़िले में एक सिपाही ने अपने ही साथ तैनात दरोगा पर अचानक से डंडे से पीटना शुरू कर दिया..घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

डेस्क:यूपी के सीतापुर में ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा पर बीच सड़क पर ही जमकर डंडे बरसने लगे।डंडा बरसाने वाला और कोई नहीं दरोगा जी के साथ ही ड्यूटी पर ही तैनात एक सिपाही था।

ये भी पढ़े-कोरोना:तेल बाजार धड़ाम रिकार्ड गिरावट..कीमतें ज़ीरो से भी नीचे..!

यह पूरा मामला शहर कोतवाली इलाके का है। बताते हैं कि कोविड-19 को लेकर दारोगा रमेश चौहान व सिपाही रामआसरे की ड्यूटी आरएमपी चौराहे पर लगाई गई थी।वाहनों की चेकिंग के दौरान दरोगा और सिपाही में कहासुनी हो गई।बात इतनी बढ़ी कि सिपाही अपनी सारी मर्यादा पार कर गया।और वह दरोगा रमेश चौहान की लाठियों से पिटाई करने लगा।बीच-बचाव कर रहे अन्य सिपाहियों ने जब रामासरे से लाठी छीन ली तो उसने दरोगा रमेश चौहान की थप्पड़ों से भी पिटाई शुरू कर दी।काफी देर बाद ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों ने सिपाही रामासरे पर काबू पाया।sitapur news

ये भी पढ़े-UP:हमीरपुर में किशोरी को ज़बरन घर से उठा ले गया पड़ोसी युवक..पीड़िता ने सुनाई आपबीती..!

मामले की जानकारी होते ही शहर कोतवाल अंबर सिंह मौके पर पहुंचे और सिपाही को हिरासत में लिया।पूरे मामले को लेकर दरोगा रमेश चौहान ने सिपाही के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।वहीं एसपी एलआर कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक ने पत्नी के घर ना लौटने से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली....
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

Follow Us