Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Raebareli Road Accident :स्कार्पियो औऱ बाइक की भिड़ंत में फतेहपुर के चार लोगों की मौत भयावह मंजर देख कांप उठे लोग

Raebareli Road Accident  :स्कार्पियो औऱ बाइक की भिड़ंत में फतेहपुर के चार लोगों की मौत भयावह मंजर देख कांप उठे लोग
Raibareli road accident: स्कार्पियो में घुसी बाइक

फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गाँव के रहने वाले चार लोग सड़क हादसे में अपनी जान गंवा बैठे.हादसा रायबरेली ज़िले के सरेनी थाना क्षेत्र के असनी पुल के नजदीक गेगासो में हुआ है. Raibareli Gegaso Road accident news

Fatehpur/Raebareli Road Accident News: बुधवार दोपहर क़रीब 3 बजे असनी पुल के समीप रायबरेली ज़िले की सीमा पर सरेनी थाना क्षेत्र अंर्तगत गेगासो (Raebareli Gegaso Accident News) में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।चारो मृतक फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के असनी गांव के रहने वाले थे। Fatehpur News

जानकारी के अनुसार असनी निवासी दिनेश कुमार पुत्र पुतान (26) अपनी मां सुवावती (58), नीलम (13) और ननकई (48) पत्नी हरिलाल के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर लालगंज से फतेहपुर की तरफ़ आ रहे थे।Raebareli Gegaso Accident News

गेगासो में असनी पुल के समीप फतेहपुर की तरफ़ से आ रही स्कार्पियो से बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई।बाइक टक्कर के बाद बुरी तरह से स्कार्पियो के नीचे घुस गई।और उसमें सवार चारों लोग बुरी तरह से घायल हो गए।चारों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी।Fatehpur News

हादसे के बाद स्कार्पियो सवार सभी लोग गाड़ी छोड़ फ़रार हो गए हैं।पुलिस ने चारों शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।Raebareli Fatehpur Accident News

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा

सरेनी थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि चार लोग एक ही बाइक पर सवार थे।स्कार्पियो औऱ बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार चारों की मौत हो गई है।शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।स्कार्पियो को भी कब्ज़े में लिया गया है।आगे की विधिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है।Raebareli News

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ

Tags:

Latest News

UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी UPPSC के नए चेयरमैन बने IPS आलोक सिंह, जानिए कौन हैं 1995 बैच के अधिकारी, क्यों मिली इतनी बड़ी जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है. योगी सरकार ने 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Fatehpur News: वाह री स्वास्थ्य व्यवस्था ! कोविड में मर चुके डॉक्टर के हस्ताक्षर से जारी हो रही थीं अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश
Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत ! ट्रक की टक्कर से मचा कोहराम
UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Follow Us