
Uttar Pradesh News:रायबरेली में ज़हरीली शराब का कहर आठ की मौत 20 से ज़्यादा गम्भीर
On
यूपी के रायबरेली ज़िले में शराब पीने के बाद करीब आधा सैकड़ा लोगों की हालत बिगड़ गई, जिसमें अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है. शेष अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनमें क़रीब 20 लोगों की हालत गम्भीर बताई जा रही है. Raebareli liquor Case Latest News
Raebareli liquor Case:यूपी के रायबरेली ज़िले में जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो गई है.औऱ 20 से ज़्यादा लोगों की हालत गम्भीर है. जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र पहाड़पुर स्थित एक देशी शराब के ठेके से शराब खरीदकर पीने से कई लोगों की हालत बिगड़ गई.हालत बिगड़ने पर लोग उन्हें अस्पताल ले कर पहुंचे.
देर रात महाराजगंज सीएचसी लेकर गए जहां पहाड़पुर निवासी सुखरानी पत्नी रामधनी( 65 वर्ष)व रामसुमेर पुत्र गजोधर (40 वर्ष) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.गांव के ही सरोज यादव पुत्र रामप्यारे ( 40) ने गांव में ही दम तोड़ दिया था.इसके अलावा पूरे छत्ता मजरे पहाड़पुर निवासी वंशीलाल पुत्र द्वारिका (60 वर्ष) की उनके घर पर हो गई.

Tags:
Related Posts
Latest News
14 Sep 2026 18:27:10
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
