
Manish Gupta Murder Case:मनीष गुप्ता हत्याकांड की गूंज पूरे देश में पहले अखिलेश औऱ फिर योगी ने की मुलाक़ात पत्नी ने क्या कहा जानें
कानपुर के युवा व्यापारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में पुलिस वालों द्वारा पीट पीटकर की गई हत्या का मामला गर्मा गया है. इसकी गूंज पूरे देश में सुनाई पड़ रही है. गुरुवार सुबह सपा मुखिया अखिलेश यादव पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुँचें. इसके बाद सरकारी कार्यक्रम में कानपुर आए सीएम योगी ने भी पुलिस लाइन में पीड़ित परिवार से मुलाकात की.लेक़िन बड़ा सवाल ये भी है कि गोरखपुर के दोनों बड़े अधिकारियों डीएम औऱ एसएसपी पर भी कार्यवाही किए जाने की माँग लगातार की जा रही है. Manish Gupta Murder Case
Manish Gupta Murder Case: गोरखपुर में पुलिस वालों की बर्बरता का शिकार होकर जान गंवाने वाले कानपुर के युवा व्यापारी मनीष गुप्ता के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग पूरे देश से उठ रही है. गुरुवार को राहुल गांधी ने भी मामले में ट्वीट करते हुए योगी सरकार को निशाने पर लिया है. Manish Gupta Murder Latest News
गुरुवार सुबह ही कानपुर स्थित मृतक मनीष गुप्ता के आवास में पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के लिए अखिलेश यादव पहुँचें थे. उन्होंने अपनी पार्टी की तरफ़ से परिवार को 20 लाख की सहायता राशि व पूरे प्रकरण की जाँच हाईकोर्ट के जज की निगरानी में किए जाने की माँग की है.Manish Gupta Latest Updates


बता दें कि बीते दिनों गोरखपुर घूमने आए कानपुर के युवा व्यापारी मनीष गुप्ता की होटल में पुलिस कर्मियों ने चेकिंग के नाम पर जमकर पिटाई कर दी थी. जिसके बाद अस्पताल ले जाते वक्त ही मौत हो गई थी. घटना में एक इंस्पेक्टर सहित कुल 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुक़दमा दर्ज कर सभी को निलंबित किया गया है. Manish Gupta Murder News Updates
