Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh:युवाओं को रोजगार के लिए धन मुहैया कराएगी योगी सरकार

Uttar Pradesh:युवाओं को रोजगार के लिए धन मुहैया कराएगी योगी सरकार
Cm योगी आदित्यनाथ।फ़ाइल फ़ोटो

योगी सरकार युवाओं को रोजगार शुरू करने के लिए बैंक से लोन दिलाएगी, इसके लिए सरकार ने पूरी रूप रेखा तैयार की है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:युवाओं के सामने अपना ख़ुद का रोजगार शुरू करने के लिए सबसे बड़ी दिक्कत धन की होती है।इसी दिक्कत को दूर करने के लिए योगी सरकार ने युवाओं को रोजगार के लिए धन मुहैया कराने की बात कही है।Uttar pradesh news

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रदेश के युवा अब अपना खुद का रोजगार आसानी से शुरू कर सकेंगे। इसके लिए सरकार उन्हें जरूरी मार्गदर्शन देने के साथ ही बैंक से लोन भी दिलाएगी।सरकार अपनी महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमिता विकास अभियान’ का बजट भी बढ़ाने जा रही है।माना जा रहा है कि आगामी 22 फरवरी को पेश किए जाने वाले नए वित्तीय वर्ष के बजट में इस योजना के लिए और भी ज्यादा बजट का आवंटन किया जा सकता है। yogi government loan

बताया जा रहा है कि कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग इस योजना के संबंध में प्रस्ताव भेज चुका है।मुख्यमंत्री युवा उद्यमिता विकास अभियान को ‘सिंगल विण्डो एप्रोच’ पर आधारित योजना का रूप दिया गया है, जिसका क्रियान्वयन पूर्णतया आनलाइन तरीके से किया जा रहा है।इसके लिए एक अलग से पोर्टल भी तैयार किया गया है।आईटीआई, पॉलीटेक्निक या कौशल विकास मिशन के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 18 से 35 वर्ष की आयु तक के युवाओं को इस योजना के तहत अपना रोजगार शुरू करने के लिए धन मुहैया कराया जाएगा।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us