Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh:बसन्त पंचमी के दिन होने वाला था प्रदेश में बड़ा आतंकी हमला यूपी एसटीएफ़ ने नाक़ाम की साज़िश दो गिरफ्तार

Uttar Pradesh:बसन्त पंचमी के दिन होने वाला था प्रदेश में बड़ा आतंकी हमला यूपी एसटीएफ़ ने नाक़ाम की साज़िश दो गिरफ्तार
गिरफ्तार PFI के सदस्य।

यूपी एसटीएफ टीम को बड़ी सफलता हांथ लगी है, आतंकी संगठन पीएफआई के दो सदस्यों को उच्च कोटि के विस्फोटक, खतरनाक हथियारों सहित एसटीएफ ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:बसन्त पंचमी के दिन यूपी सहित देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी हमले की साज़िश रचने वाले आतंकी संगठन the popular front of india (PFI) के दो अहम सदस्यों को यूपी एसटीएफ टीम द्वारा लखनऊ के गुडम्बा थाना क्षेत्र के गढ़ी रोड के निकट कुकरौल तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया है।इनके पास से एसटीएफ़ टीम को भारी मात्रा उच्च कोटि का विस्फोटक, लाल रंग का तार,  हथियार, जिंदा कारतूसें, रेलवे टिकट, कई सिम कार्ड, एक्सप्लोसिव डिवाइस, बैटरी डेटोनेटर आदि मिला है।Lucknow news

एसटीएफ़ लखनऊ द्वारा बताया गया है कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त अंसद बदरुद्दीन पुत्र बदरुद्दीन राउतर व फ़िरोज खान पुत्र मोहम्मद केरल के रहने वाले हैं।ये दोनों आतंकी संगठन पीएफआई के महत्वपूर्ण सदस्य हैं।इनके द्वारा बसन्त पँचमी के दिन यूपी समेत देश के कई अहम हिस्सों ख़ासकर हिन्दू संगठनों के उत्सवों में आतंकी हमला करने की योजना थी।

एसटीएफ़ द्वारा यह भी बताया गया कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग आतंकी हमले की योजना बना रहें हैं।इसी सूचना पर इंटेलिजेंस औऱ मुखबिर की मदद से इनको ट्रेस करने की कोशिश की जा रही थी।

एसटीएफ का दावा है कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया है कि वो अपनी विचारधारा को फैलाने के लिए आतंकी हमला कर डर व दहशत का माहौल फैलाना चाहते थे।इसके लिए उनके द्वारा जगह जगह अपने सदस्य भी बनाने का काम किया जा रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना एटीएस लखनऊ में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us