Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

लखनऊ डबल मर्डर:हाईस्कूल की छात्रा है हत्यारोपी बेटी..पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा.!

लखनऊ डबल मर्डर:हाईस्कूल की छात्रा है हत्यारोपी बेटी..पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा.!
लखनऊ डबल मर्डर:घटना स्थल पर मौजूद पुलिस।फ़ाइल फ़ोटो

लखनऊ के वीवीआईपी इलाक़े में घर के अंदर हुई रेलवे अधिकारी की पत्नी और बेटे की हत्या किसी और ने नहीं घर में साथ रहने वाली नाबालिग बेटी ने ही की थी..पुलिस पूछताछ में कुछ चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं..पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..

लखनऊ:हाईस्कूल में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की अपनी ही माँ और भाई की हत्यारन बन गई।ऐसा क्या हुआ कि उसने ये खौफनाक कदम उठा लिया।पुलिस हिरासत में हत्यारोपी बेटी ने अपना जुर्म क़बूल कर लिया है।

ये भी पढ़ें-लखनऊ डबल मर्डर:हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा..नाबालिग बेटी गिरफ्तार.!

रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही है उसने बताया है कि उसे घर में चारों तरफ़ भूत दिखाई पड़ते थे उसने कई बार अपनी माँ और भाई से इस बात का जिक्र भी किया था लेकिन कोई उसकी बात मान नहीं रहा था।जिसके चलते वह काफ़ी परेशान रहती थी।पुलिस ने जब लड़की को गिरफ्तार किया है तो उसके दोनों हाँथो की कलाई पर चोट के निशान थे, एक हाँथ पर पट्टी भी चढ़ी हुई है। lucknow railway officer wife son murder updates

ये भी पढ़ें-लखनऊ डबल मर्डर:लखनऊ से दिल्ली तक दोहरे हत्याकांड की गूंज रेलमंत्री ने की सीएम योगी से बात.!

उसने बताया कि वह कई बार ख़ुद से अपनी जान लेने की कोशिश कर चुकी है।उसके कलाई पर लगे हुए कट इस बात की ओर इशारा भी कर रहें हैं।यह भी बताया जा रहा है कि पिछले चार सालों से हत्यारोपी बेटी काफ़ी डिप्रेशन में रहती थी।उसने अपनी डायरी में इस बात का जिक्र भी किया है।Lucknow double murder case

हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आख़िर घटना वाले दिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसने अपने अपने कमरों में बिस्तर पर सो रहे माँ और भाई को 0.22 रायफ़ल से गोली मार मौत के घाट उतार दिया।घटना के बाद जब पुलिस घर के अंदर दाख़िल हुई तो घर का नज़ारा काफ़ी हैरान करने वाला था।एक जगह दीवाल पर लगे हुए सीसे पर जैम से अंग्रेजी में कुछ लिखा हुआ था।पहले ये समझा जा रहा था कि शायद इसे खून से लिखा गया है लेकिन जाँच में पता चला है कि वह खून नहीं जैम था।

नेशनल लेवल की शूटर है हत्यारोपी..

पुलिस आयुक्त ने बताया कि मां और भाई की हत्या की आरोपी राष्ट्रीय स्तर की शूटर है। वह 10 मीटर पिस्टल इवेंट में हिस्सा लेती थी। वर्ष 2014 में उसने पश्चिम बंगाल रायफल एसोसिएशन कोलकाता की तरफ से आयोति 57वीं नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप कंपटीशंस में हिस्सा लिया था। वह लोरेटो स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा है। उसका भाई सर्वदत्त गोमीतनगर के संस्कृत विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई कर रहा था।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक ने पत्नी के घर ना लौटने से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली....
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

Follow Us