Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kalyan Singh Death News :पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन Kalyan Singh Passes Away

Kalyan Singh Death News :पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन Kalyan Singh Passes Away
Kalyan Singh Death News: कल्याण सिंह फ़ाइल फ़ोटो

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार रात करीब 9:30 बजे निधन हो गया है। वह काफी दिनों से पीजीआई लखनऊ में भर्ती थे. Kalyan Singh Death News Kalyan singh Passes Away Ex UP CM Kalyan Singh Died

Kalyan Singh Death News :उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का आज (शनिवार) रात करीब 9:30 बजे निधन हो गया है। वह पिछले काफ़ी दिनों से पीजीआई अस्पताल लखनऊ में भर्ती थे। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। शनिवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फ़िर अस्पताल पहुंचकर उनका हाल चाल जाना था। लेकिन उनकी हालत पिछले 20 दिनों से काफ़ी नाज़ुक थी।Kalyan Singh Latest News Ex CM Kalyan Singh death News Kalyan Singh Death News

कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह दो महीने से अस्वस्थ थे।उन्होंने आज रात सवा नौ बजे आखिरी सांस ली।हम सभी दुखी है। मैं दिवंगत आत्मा के लिए शांति की कामना करता हूं। प्रदेश में तीन दिन का शोक रहेगा। Kalyan singh Death News

सीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह कैबिनेट की बैठक होगी जिसमें शोक प्रस्ताव पारित होगा।राज्य में अगले दिनों का राजकीय शोक रहेगा। रविवार को उनका पार्थिव शरीर अलीगढ़ ले जाया जाएगा। सोमवार को उनकी कर्मभूमि अतरौली में जनता दर्शन के लिए रखा जाएगा और फ़िर नरौरा गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। Kalyan Singh Death News

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि-"कल्याण सिंह जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी कर्तव्यनिष्ठा व राजनीतिक कौशल से सुशासन की संकल्पना को साकार कर जनता को भय व अपराध से मुक्त एक जनकल्याणकारी शासन दिया और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार कर आने वाली सरकारों के लिए उत्कृष्ट आदर्श भी स्थापित किए"। बता दें कि कल्याण सिंह का हाल जानने पिछले दिनों अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पीजीआई अस्पताल पहुंचे थे। Kalyan Singh Death Amit shah statement

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

प्रधानमंत्री मोदी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि- "मैं बहुत ज़्यादा दुखी हूँ। कल्याण सिंह जी राजनेता, अनुभवी प्रशासक, जमीनी स्तर के नेता और महान इंसान थे।उत्तर प्रदेश के विकास में उनका अमिट योगदान है।

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

भारत के सांस्कृतिक उत्थान में उनके योगदान के लिए आने वाली पीढ़ियां हमेशा कल्याण सिंह जी की आभारी रहेंगी। वह दृढ़ता से भारतीय मूल्यों में निहित थे।कल्याण सिंह जी ने समाज के वंचित तबके के करोड़ों लोगों को आवाज दी। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कई प्रयास किए।"

Read More: Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद

Tags:

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us