Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News:बहुआ पीएचसी में घोर लापरवाही प्रसूता ने परिसर में जना बच्चा परिजनों का हंगामा

Fatehpur UP News:बहुआ पीएचसी में घोर लापरवाही प्रसूता ने परिसर में जना बच्चा परिजनों का हंगामा
Fatehpur News: बहुआ स्वास्थ्य केंद्र।फ़ोटो-फाइल

बहुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार देर रात पहुंचीं एक प्रसूता को ड्यूटी में तैनात स्टाफ़ की घोर लापरवाही का सामना करना पड़ा, जिसके चलते महिला ने अस्पताल परिसर में ही बच्चे को जन्म दे दिया.जिसके बाद डॉक्टरों औऱ मौजूद कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा कर दिया. Fatehpur Latest News Fatehpur UP News Bahua PHC News

Fatehpur UP News:ज़िले का स्वास्थ्य महक़मा तमाम प्रयासों के बावजूद भी सुधरने का नाम नहीं ले रहा है, ड्यूटी के प्रति डॉक्टरों औऱ कर्मियों के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार का शिकार मरीज़ हो रहें हैं।ताज़ा मामला बहुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहाँ एक प्रसूता की डिलिवरी अस्पताल परिसर में हो गई जिसके बाद परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। Fatehpur News

उपलब्ध जानकारी के अनुसार सिधांव गाँव की प्रियंका देवी पत्नी अमित कुमार सरकारी 108 एम्बुलेंस से रात करीब 10 बजे अस्पताल पहुंचीं थीं।प्रियंका के बच्चा होना था उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता थी।लेकिन स्टाफ़ नर्स ने रेफर लेटर बना फतेहपुर जाने के लिए कह दिया। Fatehpur News

इधर आशा बहु के आने औऱ दोबारा एम्बुलेंस को फ़ोन करने के चलते क़रीब 40 मिनट का समय बीत गया।इस बीच लेबर पेन बढ़ता रहा औऱ दर्द से कराह रही प्रसूता को अस्पताल के अंदर बेड में लिटाना भी वहां मौजूद स्टाफ़ ने मुनासिब नहीं समझा और खुले में ही अस्पताल परिसर में प्रियंका ने बच्चे को जन्म दे दिया। Fatehpur Bahua PHC News

जिसके बाद अस्पताल कर्मियों से गुस्साए  परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचीं समझा बुझाकर मामले को शांत करा जच्चा बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया।Fatehpur News

Read More: Fatehpur News: 12 साल से ट्रक ड्राइवर बनकर छिपा था 50 हजार का इनामी हसीनउल्ला, STF ने ऐसे दबोचा

पीएचसी प्रभारी डॉक्टर विमलेश ने बताया कि प्रसूता के शरीर में हीमोग्लोबिन कम था।जिसकी जांच पहले की गई थी।इस लिए फतेहपुर के लिए रेफर किया जा रहा था।लेकिन परिजन बाहर निकलकर हंगामा करने लगे थे।ड्यूटी में महिला डॉक्टर आभा औऱ डॉक्टर विनय मौजूद थे।डिलवरी के बाद जच्चा औऱ बच्चा ठीक है।अब उन्हें जिला अस्पताल के लिए भेजा जा रहा है।Fatehpur Latest News Today

Read More: Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती

Tags:

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us